फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: लैला-मजनू की शूटिंग के दौरान रातभर रोती थीं तृप्ति डिमरी, बोलीं- एक्टिंग का 'ए' भी नहीं पता था

Thu, 03 Oct 2024 08:56 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Oct 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
VVKWWV star Triptii Dimri say she would go home and cry during Laila Majnu says I did not know the a of acting
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

फिल्म 'एनिमल' से तृप्ति डिमरी को इतनी ख्याति मिली है कि उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है। फिल्म 'एनिमल' में 'भाभी 2' के नाम से प्रसिद्ध हुईं तृप्ति की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर होंगी। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया कि 'लैला मजनू' की शूटिंग के दौरान वह घर जाकर रोती थीं।  उन्होंने स्वीकार किया कि जब वह मुंबई आईं तो उन्हें अभिनय का 'ए' भी नहीं पता था।

VVKWWV star Triptii Dimri say she would go home and cry during Laila Majnu says I did not know the a of acting
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, तृप्ति ने साझा किया कि उन्हें शुरू में अभिनय का कोई शौक नहीं था और उन्होंने इसे करियर विकल्प नहीं माना। अभिनेत्री ने कहा, "मैं बस कुछ अलग करना चाहती थी। मैं कभी भी एकेडमिक में अच्छी नहीं थी। मैंने अपने माता-पिता से कहा कि मैं मॉडलिंग आजमाने जा रही हूं।"

VVKWWV star Triptii Dimri say she would go home and cry during Laila Majnu says I did not know the a of acting
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनके माता-पिता शुरू में उनके मुंबई जाने को लेकर काफी डरे हुए थे, खासकर क्योंकि वह एक शर्मीली, इंट्रोवर्ट थीं, जिन्होंने कभी दिल्ली से बाहर कदम नहीं रखा था। वे पहले इंडस्ट्री या मॉडलिंग में प्रवेश करने के उसके फैसले से भी खुश नहीं थे। फिर भी उन्होंने आगे बढ़ाने का फैसला किया ताकि बाद में उन्हें पछतावा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
VVKWWV star Triptii Dimri say she would go home and cry during Laila Majnu says I did not know the a of acting
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri

तृप्ति ने आगे बताया कि सालों बाद उन्हें 2017 की फिल्म पोस्टर बॉयज में एक भूमिका मिली। लेकिन सनी देओल, बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े के साथ काम करना उनके लिए मुश्किल था क्योंकि उन्हें अभिनय का 'ए' नहीं पता था। इसलिए, उनके अनुसार, उन्होंने इसमें अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। आगे उन्होंने बताया कि लैला-मजनू की शूटिंग के दौरान घर आकर रोती थीं।

विज्ञापन
VVKWWV star Triptii Dimri say she would go home and cry during Laila Majnu says I did not know the a of acting
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

अभिनेत्री ने कहा, "मैं घर जाकर रोती थी, यह सोचकर कि 'क्या मैं सही काम कर रही हूं?' क्योंकि मुझे समझ नहीं आता था कि वे क्या कह रहे हैं या उनकी भाषा क्या है।" उन्होंने आगे कहा कि उनका एक हिस्सा फिल्म छोड़ना चाहता था।

Sathyaraj: मां नहीं चाहती थी कि बेटा बने अभिनेता, किस्मत पलटी, सत्यराज बन गए 'कटप्पा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed