Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Wamiqa gabbi exclusive on Rajkummar Rao starrer Bhool Chuk Maaf ott release here is the real reason
{"_id":"681c6572e9e7e183990b0a95","slug":"wamiqa-gabbi-exclusive-on-rajkummar-rao-starrer-bhool-chuk-maaf-ott-release-here-is-the-real-reason-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wamiqa Gabbi Exclusive: 'भूल चूक माफ' के OTT रिलीज पर वामिका का बड़ा बयान, बोली- ‘भारत और पाकिस्तान के हालात…’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wamiqa Gabbi Exclusive: 'भूल चूक माफ' के OTT रिलीज पर वामिका का बड़ा बयान, बोली- ‘भारत और पाकिस्तान के हालात…’
Bhool Chuk Maaf OTT release: एक्ट्रेसवामिका गब्बी की अगली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 9 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी पर अब यह सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। अभिनेत्री ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि मेकर्स ने ऐन मौके पर यह फैसला क्यों लिया ?
विज्ञापन
1 of 5
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वामिका गब्बी और राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' 9 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। कई दिनाें के प्रमोशन के बाद आज मुंबई और दिल्ली में फिल्म के प्रेस शोज भी आयोजित किए गए थे। इसी बीच मेकर्स ने एक चौंकाने वाली अनाउंसमेंट कर दी। उन्होंने बताया कि अब यह फिल्म 16 मई को रिलीज होगी और वो भी ओटीटी पर। अब अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में अभिनेत्री वामिका गब्बी ने मेकर्स के इस फैसले के पीछे की कहानी बयां की। पढ़ें...
2 of 5
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
देश के हालात देखते हुए थिएटर रिलीज संभव नहीं: वामिका
अमर उजाला से खास बात में वामिका गब्बी ने कहा, 'इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच के हालात नाजुक हैं। देश की स्थिति को देखते हुए थिएटर में फिल्म रिलीज करना संभव नहीं था। हम अपने देश के साथ खड़े हैं। यही हमारी प्राथमिकता है। हालांकि, हम इस बात से भी खुश हैं कि फिल्म आखिरकार ऑडियंस तक पहुंचेगी। मेरा मानना है कि ओटीटी पर रिलीज होगी तो यह और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी।'
वामिका ने आगे बताया, 'मैं मेकर्स के इस फैसले से बहुत खुश हूं। फिल्म का थिएटर में रिलीज होना हम सभी के लिए खास था, लेकिन हालात को देखते हुए हम खुश हैं कि फिल्म अब अपने ऑडियंस तक पहुंच सकेगी।'
3 of 5
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
बतौर ऑडियंस मुझे भी थिएटर में फिल्में देखना पसंद है
जब वामिका से पूछा गया कि उन्हें थिएटर में फिल्में देखना कितना पसंद है? तो वामिका ने कहा, 'थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव हमेशा यादगार होता है। बतौर ऑडियंस, मुझे पर्सनली थिएटर में फिल्में देखना पसंद है लेकिन इस बार हमें देश की स्थिति को देखते हए डिजिटल रिलीज का रास्ता अपनाना पड़ा।
हालांकि, हम इस फैसले से बेहद खुश हैं क्योंकि इससे फिल्म को ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल चूक माफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली थी फिल्म
बता दें, 'भूल चूक माफ' जो 9 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली थी, अब 16 मई को ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का फैसला देश में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया।
मेकर्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'हाल के घटनाक्रमों और देशभर में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण, हमने यह निर्णय लिया कि हम अपनी पारिवारिक फिल्म 'भूल चूक माफ' को सीधे आपके घरों तक पहुंचाएंगे। यह केवल ओटीटी पर 16 मई को रिलीज होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
वामिका गब्बी
- फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
भारत-पाकिस्तान तनाव का असर
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए खासकर जम्मू और कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद यह फैसला लिया गया है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।