फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी ऋतिक की 'वॉर 2', जानें नौंवे दिन फिल्म का कलेक्शन

Fri, 22 Aug 2025 08:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 22 Aug 2025 08:19 PM IST
सार

War 2 Box Office Report: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने जबरदस्त शुरुआत की थी लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। अब तक कैसा रहा है फिल्म का कलेक्शन, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
war 2 box office collection report day 9 hrithik roshan junior ntr kiara advani
वॉर 2 - फोटो : एक्स
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन से भरपूर फिल्म 'वॉर 2' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। एडवांस बुकिंग से ही साफ हो गया था कि फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने वाली है और ऐसा हुआ भी। पहले दिन 'वॉर 2' ने 52 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की।
war 2 box office collection report day 9 hrithik roshan junior ntr kiara advani
वॉर 2 - फोटो : एक्स
पहले हफ्ते की कमाई
फिल्म का पहला हफ्ता बेहद शानदार रहा। दूसरे दिन कलेक्शन और भी ज्यादा बढ़ गया और 57.85 करोड़ तक पहुंच गया। तीसरे और चौथे दिन यानि वीकेंड पर फिल्म ने 33.25 करोड़ और 32.65 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि सोमवार से फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई और कलेक्शन 8.75 करोड़ तक गिरा। इसके बाद भी हफ्ते भर में वॉर 2 ने भारत में 204.25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया, जो इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक कमाई में से एक है।

ये खबर भी पढ़ें: War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में टॉप पर कहानी, ट्विस्ट और इमोशन में फ्लॉप; ऋतिक और NTR का बेजान शो
war 2 box office collection report day 9 hrithik roshan junior ntr kiara advani
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते की शुरुआत
दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। अब नौंवे दिन का भी शुरुआती आंकड़ा आ गया है। 9वें दिन फिल्म ने सिर्फ 2.11 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में सभी भाषाओं में मिलाकर 206.36 करोड़ तक पहुंच चुका है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा 150.40 करोड़ की कमाई की है, जबकि तेलुगु और तमिल वर्जन से उम्मीदों के मुताबिक कम ही आंकड़े आए हैं।

ये खबरे भी पढ़ें: Arjun Bijlani: 'बिग बॉस 19' नहीं, इस रिएलिटी शो में नजर आएंगे अर्जुन बिजलानी, भावुक वीडियो में दिया था हिंट
विज्ञापन
विज्ञापन
war 2 box office collection report day 9 hrithik roshan junior ntr kiara advani
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस
भारत में धुआंधार कमाई के साथ-साथ फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। यशराज फिल्म्स की तरफ से साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'वॉर 2' ने अब तक लगभग 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 70 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद आठ दिनों में इसका वर्ल्डवाइड टोटल 314 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
war 2 box office collection report day 9 hrithik roshan junior ntr kiara advani
वॉर 2 - फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार स्टारकास्ट है। ऋतिक रोशन की करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस और जूनियर एनटीआर की पावरफुल परफॉर्मेंस ने कुछ हद तक फिल्म की लाज बचाई। इनके साथ की भूमिका में कियारा आडवाणी भी अपनी खास छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। विशाल-शेखर का संगीत और एक्शन डायरेक्टर की मेहनत फिल्म को एक ग्रैंड पैकेज बना देते हैं। यही वजह है कि हर शो के बाद दर्शक इसे 'पैसा वसूल' फिल्म बता रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर भी दमदार किरदार में हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed