Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amaal Mallik To Ashnoor Kaur Gaurav Khanna Tanya Mittal Here Is The Name Of Bigg Boss 19 Probable Contestants
{"_id":"68a83ef770bce2cd99086a38","slug":"amaal-mallik-to-ashnoor-kaur-gaurav-khanna-tanya-mittal-here-is-the-name-of-bigg-boss-19-probable-contestants-2025-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 19: किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तो किसी ने परिवार से ही तोड़ा नाता; ‘BB19’ में दिखेंगे ये सेलेब्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 19: किसी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तो किसी ने परिवार से ही तोड़ा नाता; ‘BB19’ में दिखेंगे ये सेलेब्स
Bigg Boss 19 Probable Contestants: सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये शो 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। शो में इन बड़े नामों के नजर आने की चर्चा चल रही है। यहां जानिए पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
1 of 10
अमाल मलिक और अशनूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@amaal_mallik और @ashnoorkaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान का चर्चित शो ‘बिग बॉस 19’ रविवार 24 अगस्त से शुरू हो रहा है। हमेशा चर्चाओं में रहने वाला ‘बिग बॉस’ इस साल भी ऑडियंस के लिए बड़े सरप्राइज लेकर आने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार घर में टीवी, फिल्मों, मॉडलिंग और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम नजर आ सकते हैं। इनमें कुछ चेहरे ऐसे हैं, जो विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं। अभी तक कंटेस्टेंट के फाइनल नाम सामने नहीं है। हालांकि, कुछ नामों को लेकर चर्चाएं जरूर चल रही हैं। जानते हैं ‘बिग बॉस 19’ के संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में।
कुनिका सदानंद
90 के दशक से एक्टिव कुनिका सदानंद अपनी बोल्ड छवि और तेजतर्रार स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में कुनिका ने एक पॉडकास्ट में कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 90 के दशक में उनके बीच एक गुप्त और इमोशनल रिश्ता था, जो लगभग छह साल तक चला। हालांकि, कुमार सानू की पूर्व पत्नी रिता भट्टाचार्य, इस रिश्ते से बहुत नाराज थीं और एक बार गुस्से में आकर उन्होंने कुनिका की कार हॉकी स्टिक से तोड़ दी थी। ऐसे में अब शो में उनके उतरने पर ड्रामा और बहस और भी तेज हो सकती है।
नतालिया जानोशेक
पोलैंड से ताल्लुक रखने वाली नतालिया जानोशेक बॉलीवुड और रीजनल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज और पर्सनालिटी उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बना सकता है। अभी तक उनका नाम किसी बड़े विवाद से नहीं जुड़ा है। माना जा रहा है कि उनकी विदेशी पृष्ठभूमि और खुले विचार उन्हें बिग बॉस के घर में खास पहचान दिलाएंगे और ऑडियंस की नजरें उन पर टिकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
अशनूर कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ashnoorkaur
अशनूर कौर
अशनूर कौर बचपन से ही टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। वो तापसी पन्नू के साथ ‘मनमर्जियां’ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं किया। उनका गाना 'मैं इतनी सुंदर हूं, मैं क्या करूं?' आने के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने इसे पॉजिटिव तरीके से लिया। बिग बॉस में उनकी मासूमियत और आत्मविश्वास उन्हें खास बना सकते हैं। साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी उन्हें चर्चा में ला सकती है।
विज्ञापन
5 of 10
अमाल मलिक
- फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik
अमाल मलिक
बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक अपने सुकून भरे गानों के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतनी आसान नहीं रही। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वे डिप्रेशन से जूझ चुके हैं और पारिवारिक तनाव की वजह से उन्होंने परिवार से दूरी बना ली थी। अमाल ने यह भी कहा कि अक्सर उनकी तुलना भाई अरमान मलिक से की जाती है, जिससे उन्हें तकलीफ होती है। चाचा अनु मलिक पर भी उन्होंने पिता का करियर बिगाड़ने का आरोप लगाया था। ऐसे में 'बिग बॉस' में उनके होने पर ये मुद्दे फिर से उठ सकते हैं और घर में कंट्रोवर्सी से लेकर इमोशनल माहौल तक देखने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।