सब्सक्राइब करें

Political Films: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देखिए ये पांच बेहतरीन राजनीतिक फिल्में, चढ़ जाएगा राजनीति का बुखार

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
Watch these five hindi political films before Lok Sabha elections 2024 yuva nayak gulaal rakht charitra raajne
राजनीतिक फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव का माहौल है। लोकतंत्र का पर्व मनाने की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। नेताओं के भाषणों का दौर जारी है। हर दिन नए-नए आरोप-प्रत्यारोप सुनने को मिल रहे हैं। देश के सभी राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस चुनावी मौसम के बीच हम आपको हिंदी की पांच बेहतरीन राजनीतिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Watch these five hindi political films before Lok Sabha elections 2024 yuva nayak gulaal rakht charitra raajne
युवा - फोटो : सोशल मीडिया

युवा

'युवा' बेहतरीन राजनीतिक फिल्मों की सूची में शुमार है।  फिल्म में दिखाया गया है कि कलकत्ता में हुए एक पुल हादसे के बाद कैसे अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले तीन लोग एक कहानी का हिस्सा बनते हैं और कैसे राजनीति का खेल शुरु होता है।  इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, करीना कपूर और ईशा देओल ने काम किया हैं। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch these five hindi political films before Lok Sabha elections 2024 yuva nayak gulaal rakht charitra raajne
राजनीति - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीति
राजनीतिक फिल्मों की बात हो और प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि, फिल्म के कुछ दृश्य देश के नेताओं की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म की रिलीज से पहले ही कैटरीना कैफ के किरदार की सोनिया गांधी से तुलना होने लगी थी। इस शानदार फिल्म में अजय देवगन, नाना पाटेकर, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपई और नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे।

Watch these five hindi political films before Lok Sabha elections 2024 yuva nayak gulaal rakht charitra raajne
नायक - फोटो : सोशल मीडिया

नायक
'नायक' फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक ऐसे पत्रकार की कहानी है, जो एक दिन के लिए राजनीति में आता है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद वह किस तरह प्रशासन में सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ता है, फिल्म इसी बात को लेकर आगे बढ़ती है। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर और परेश रावल ने भी काम किया था।

विज्ञापन
Watch these five hindi political films before Lok Sabha elections 2024 yuva nayak gulaal rakht charitra raajne
गुलाल - फोटो : सोशल मीडिया

गुलाल
'गुलाल' एक ऐसी राजनीतिक फिल्म है, जिसके बारे में लोगों को बहुत धीरे-धीरे पता चला था। यह फिल्म वैसे तो साल 2009 में आई थी लेकिन, इसे दर्शकों के बीच पहुंचने में वक्त लगा था। यह फिल्म छात्र राजनीति पर आधारित है। इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म में केके मेनन, राज सिंह चौधरी, पीयूष मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और दीपक डोबरियाल जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed