सब्सक्राइब करें

Chhava: विक्की कौशल ने फिल्म छावा को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 'वई' शेड्यूल किया पूरा, तस्वीर साझा कर जताई खुशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Apr 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Wrap Up Chhava Wai Shooting with Rashmika Mandanna Shares Photo from the set
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्की आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी साझा करते रहते हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता इस फिल्म को लेकर और भी अधिक बढ़ गई है।

Trending Videos
Vicky Kaushal Wrap Up Chhava Wai Shooting with Rashmika Mandanna Shares Photo from the set
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल की अदाकारी देखने के बाद फैंस उन्हें अब छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं। विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' को लेकर एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा किया है, जिसे देखने के बाद फैंस बेहद खुश हैं। वह इसलिए क्योंकि 'वई' शहर में हो रही फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास तस्वीर के साथ शेयर की। विक्की कौशल ने साझा करते हुए लिखा की उनकी वाई की शूटिंग खत्म हो गई है और अब वह आगे की शूटिंग के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अभिनेता ने इस जानकारी को एक फोटो के साथ शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Wrap Up Chhava Wai Shooting with Rashmika Mandanna Shares Photo from the set
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने बताया कि उनके लिए फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाना बेहद जिम्मेदारी भरा रहा। विक्की ने यह भी बताया कि उन्हें इस फिल्म में कड़ी मेहनत करते वक्त बड़ा मजा आया। विक्की ने कहा, '' यह पहली बार है, जब मैं किसी पीरियड ड्रामा फिल्म में काम कर रहा हूं। इस फिल्म में ढ़ेर सारे एक्शन सीन के साथ काफी ड्रामा मौजूद है। यह एक शानदार कहानी है।''

Vicky Kaushal Wrap Up Chhava Wai Shooting with Rashmika Mandanna Shares Photo from the set
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की के इस पोस्ट से पहले फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, ''2 दिन पहले छावा के लिए मेरा रैप था। मुझे इसे स्वीकार करने में दो दिन लग गए। यह फिल्म सभी को पसंद है। क्रू, कलाकार, कहानी, कपड़ें, माहौल, सेट , सीन, डायलॉग, सब कुछ। यह सब प्यार है।'' इसके साथ ही अपनी अगली स्टोरी में अभिनेत्री ने फिल्म में उनके को-स्टार विक्की कौशल की तारीफ की और लिखा, ''आपके साथ काम करना बहुत खुशी की बात है। आप बहुत अच्छे और दयालु हैं। मैं मजाक कर रही हूं। आप एक स्टार हो। मैं हमेशा आपके लिए प्रे करूंगी यार। बहुत खुशी हुई। मां ने मुझे आपको शुभकामनाएं देने के लिए कहा है।''

विज्ञापन
Vicky Kaushal Wrap Up Chhava Wai Shooting with Rashmika Mandanna Shares Photo from the set
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में विक्की कौशल का जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। इन एक्शन सींस को करते वक्त अभिनेता के बाएं हाथ पर चोट लगी थी। उनकी चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें अपने बाएं हाथ पर प्लास्टर बांधना पड़ा था। 'छावा' में कई अभिनेता हैं, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में औरंगजेब के अहम किरदार पर भी विचार किया जा रहा है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है। यह एक एक्शन पीरियड फिल्म है। इस फिल्म से पहले भी विक्की निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में काम कर चुके हैं। दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed