रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'इंडियन पुलिस फोर्स' वेब सीरीज गुरुवार यानी 19 जनवरी को रिलीज हो गई। इस वेब शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। इस वेब सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हिंदी सिनेमा में 'इंडियन पुलिस फोर्स' से पहले पुलिस ऑफिसर की कहानी पर आधारित कई वेब सीरीज और फिल्में आईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया और ये काफी चर्चा में भी रहीं। चलिए, आपकों ऐसी ही कुछ वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताते हैं।
Police Film: इंडियन पुलिस फोर्स से पहले चर्चा में रही कॉप आधारित यह फिल्म-सीरीज, दर्शकों ने भी किया खूब पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम अजय देवगन स्टारर 'गंगाजल' का है, जिसे प्रकाश झा ने निर्देशित किया था। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन ने एसपी अमित कुमार का किरदार निभाया था, जो बिहार के तेजपुर जिला का पदभार संभालते हैं। इसके बाद वहां की अपराधियों को सबक सिखाते हैं।
अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित 'आर्टिकल 15' भी इस लिस्ट में शामिल है, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक आईपीएस ऑफिसर का रोल निभाया था, यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी थी, जिसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। साल 2019 में आई इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई थी।
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा भक्तिधाम लॉन्च, भक्ति और आध्यात्मिक संगीत से दर्शकों को जोड़ेंगे शो के किरदार
इस लिस्ट में अगली नाम 'भौकाल' वेब सीरीज का है। यह वेब शो सच्ची कहानी पर आधारित थी। मोहित रैना ने इस सीरीज में उत्तर प्रदेश के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आईपीएस नवनीत सिकेरा का रोल निभाया था। इसे वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं।
BAFTA Awards 2024: इस दिन होगी 77वें बाफ्टा पुरस्कार की घोषणा, नामांकन में ओपनेहाइमर की धूम
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति की इन साउथ फिल्मों का हिंदी दर्शकों में रहा बोलबाला, IMDB रेटिंग भी है जबर्दस्त