सब्सक्राइब करें

Aashram 3: 'आश्रम 3' में बोल्ड सीन्स पर ईशा गुप्ता ने किया खुलासा, बोलीं-" मुझे नहीं है कोई दिक्कत"

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Jun 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
Aashram 3 Esha Gupta Opens up on Her Intimate Scenes With Bobby Deol
बॉबी देओल, ईशा गुप्ता - फोटो : social media

एमएक्स प्लेयर की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। इस वेब सीरीज की कहानी से लेकर इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तीसरे सीजन में कुछ नए किरदारों को इंट्रोड्यूज किया गया है, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता के किरदार की हो रही है। पिछले सीजन में जहां बॉबी देओल और त्रिधा चौधरी के इंटिमेट सीन्स ने सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं इस बार 'आश्रम 3' में बाबा निराला और ईशा के बीच दिखाई गई केमेस्ट्री और इंटीमेट सीन्स ने सारी लाइमलाइट लूट ली है। हर तरफ इन सीन्स की चर्चा हो रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि ईशा गुप्ता को इनसे कोई दिक्कत नहीं है। हाल ही में ईशा ने एक इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में कई खुलासे किए, जिनमें बॉबी देओल के साथ ऐसे सीन्स करने को लेकर भी वह खुलकर बात करती दिखाई दी हैं।

Trending Videos
Aashram 3 Esha Gupta Opens up on Her Intimate Scenes With Bobby Deol
आश्रम 3 में ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी के साथ सीन करने में 'नो प्रॉबल्म'
एक मीडिया संस्थान के साथ की गई बातचीत करते वक्त जब ईशा से सीरीज में इंटिमेट सीन्स के बारे में पूछा गया, तब अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें ये सीन्स करने में कोई परेशानी नहीं हुई। बॉबी के साथ जो भी इंटीमेट सीन्स शूट किए वो एकदम सही हैं और हमने भी सीन्स के साथ पूरा न्याय किया है। वह कहती हैं, "मैं पिछले 10 साल से इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हूं और मैं ऐसे सीन्स पहले भी कर चुकी हूं। इस तरह के सीन्स को लेकर सहज-असहज होने वाली कोई बात ही नहीं है। लोग सोचते है कि इसमें समस्या होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर ऐसे सीन्स से आपकी रियल लाइफ में कोई प्रॉब्लम नहीं है तो इन्हें करना आसान है। इसके बारे में मेरे विचार काफी खुले है। हर सीन मुश्किल है, चाहे रोने वाला सीन कर हो या फिर ऑनस्क्रीन गाड़ी चलाने वाला सीन, यह कोई स्पेशल नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Aashram 3 Esha Gupta Opens up on Her Intimate Scenes With Bobby Deol
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram

पहली बार शूटिंग करने में होती है दिक्कत 
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ईशा ने कहा,"जब मैंने पहली बार इस तरह के सीन की शूटिंग की थी तो शायद मेरे लिए यह शूट करना बहुत मुश्किल था। लेकिन जब आप परिपक्व स्टार्स और अच्छे एक्टर्स के साथ शूटिंग कर रहे होते हैं, तो आपको कोई परेशानी नहीं होती है। इंडस्ट्री में रहते हुए लोग बहुत कुछ कर रहे हैं, मुझे लगता है कि हम फिल्मों की तुलना में ओटीटी पर बहुत कम दिखाते हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसका अंतरंगता से कोई लेना-देना है। यह सिर्फ इतना है कि आप इसके बारे में खुशी महसूस करते हैं या नहीं।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

Aashram 3 Esha Gupta Opens up on Her Intimate Scenes With Bobby Deol
आश्रम 3 में ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

सीन होना चाहिए परफेक्ट
इस इंटरव्यू में ईशा से बॉबी देओल के साथ किए गए ऐसे सीन्स पर भी उनका रिएक्शन पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए वह बोलीं-"मुझे यकीन है कि बॉबी अपने करियर में पहले भी कई बार इंटीमेट सीन कर चुके होंगे। जब आप इंटीमेसी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप उसे अच्छे से करें, ताकि वह सीन परफेक्ट हो। लेकिन जब आप प्यार दिखाने की कोशिश करें तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि केवल प्यार दिखाई दे। इसलिए मुझे उम्मीद है कि हमने जो भी सीन्स किए हैं, हम उसमें परफेक्शन करने में सफल रहे।"   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed