फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैमिली मैन राम कपूर का ये चेहरा देख चौंक जाएंगे आप, किया अब तक का सबसे खतरनाक रोल

Fri, 19 Jun 2020 10:32 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 19 Jun 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Actor Ram Kapoor negative character in the second season of the series Abhay 2
अभय 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कुणाल खेमू की चर्चित वेब सीरीज अपने दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रही है। पहले सीजन में हिंदी सिनेमा के अभिनेता कुणाल खेमू के दमदार अभिनय को खूब सराहा गया है और दूसरे सीजन में भी वह उसी अभय प्रताप सिंह के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन, इस बार उनके सामने होगा राम कपूर के रूप में एक साइको किलर विलेन।

Actor Ram Kapoor negative character in the second season of the series Abhay 2
अभय 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने इस क्राइम ड्रामा शो का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें राम कपूर की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है। इस शो की कहानी में अभय प्रताप सिंह की जिंदगी को राम कपूर का किरदार सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। 

Actor Ram Kapoor negative character in the second season of the series Abhay 2
राम कपूर - फोटो : social media

अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए राम कपूर ने बताया है कि प्रोमो में दिखाए गए उनके किरदार की एक झलक सिर्फ प्रोमो ही है; असली किरदार को देखकर तो दर्शक दंग रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ram Kapoor negative character in the second season of the series Abhay 2
राम कपूर

राम कपूर ने बताया, 'मेरे किरदार का कोई नाम नहीं है और वह एक अनसुलझी पहेली की तरह है। वह एक रहस्यमयी साइको किलर है। लेखक ने मेरे किरदार को बहुत ही बारीकी से लिखा है और इसको कई परत दर परत गहराइयां प्रदान की गई हैं। इस किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। यह कुछ ऐसा था जो मैंने इससे पहले कभी नहीं किया है। कभी-कभी तो इस किरदार से मैं खुद ही डर गया था।'

विज्ञापन
Actor Ram Kapoor negative character in the second season of the series Abhay 2
राम कपूर

इस सीरीज का हिस्सा बनकर राम कपूर बहुत खुश हैं। वह कहते हैं, 'भगवान करे कि मेरे प्रशंसक मुझे इस सीरीज के लिए भी उतना ही समर्थन दें, जितना वह मुझे अब तक देते आए हैं। यह सब उनके बिना कर पाना मेरे लिए बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है। मैं इसके लिए इस शो से जुड़े सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे साथ काम किया। और इस शो के निर्माताओं का भी मैं धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे इस किरदार को निभाने के लायक समझा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed