{"_id":"622afe05cb83fa07db205827","slug":"anjali-arora-has-claimed-that-karanvir-bohra-told-her-to-start-fake-relationship-because-audience-love-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: \"करणवीर बोहरा ने मुझे अपने साथ संबंध बनाने...\", अंजलि अरोड़ा ने अभिनेता को लेकर किया खुलासा","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: "करणवीर बोहरा ने मुझे अपने साथ संबंध बनाने...", अंजलि अरोड़ा ने अभिनेता को लेकर किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लॉकअप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत के शो लॉकअप की सदस्य अंजलि अरोड़ा ने गुरुवार को करणवीर बोहरा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बीते एपिसोड मुनव्वर से बात करते वक्त अंजलि कहती हैं, "करणवीर अपनी पत्नी की तस्वीर लेकर मेरे पास आए और कहने लगे, 'इस खेल में, सिर्फ तुम और मैं हूं'। यह सुनकर मुनव्वर हैरान रह गए।
2 of 4
लॉकअप
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजलि आगे कहती हैं, "मैंने करणवीर से कहा कि "मुझे समझ नहीं आया तुम क्या कहना चाह रहे हो"। तो करण मुझसे कहने लगे, "मैं तुम्हें ये कह रहा हूं कि तुम इस शो में मेरे साथ संबंध बनाओ।" इसपर मुनव्वर कहते हैं, "क्या! तुम सच कह रही हो? यह बहुत बचकानी हरकत है।" अंजलि ने फिर हंसते हुए कहा, "करण ने मुझसे कहा कि आजकल यही बिकता है। एक तरफा प्यार। मेरी उम्र हो गई लेकिन तुम बहुत छोटी हो। यदि तुम मुझे पसंद करने का नाटक करोगी, तो लोगों को पसंद आएगा।"
3 of 4
लॉकअप
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजलि मुनव्वर से कहती हैं, "मैंने तब करणवीर से पूछा कि दर्शकों को ऐसा दिखाने के लिए मुझे क्या करना होगा? तक करण ने कहा कि मुझे ऐसा दिखाना पड़ेगा कि मैं उनके लिए पागल हूं।" यह कहकर अंजलि हंसने लगी और आगे कहती हैं, "मैंने उससे तो कह दिया कि ठीक है। लेकिन बाद में, मैं सोचने लगी कि मैं दिल्ली से हूं। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकती।" इसपर मुनव्वर पूछते हैं कि तुमने मुझे इसके बारे में पहले क्यों नहीं बताया। क्या तुम इसके बारे में सोच रही थी? क्या तुम इस फॉर्मूले को आज़माकर देखना चाहती थी? मुझे नहीं पता, हो सकता है कि तुम उसके तरफ आकर्षित हो और वास्तव में उसको पसंद करती हो?"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लॉकअप
- फोटो : सोशल मीडिया
तब अंजलि कहती हैं, "क्या आप इस बारे में सीरीयस हैं? क्या आप वाकई ऐसा सोचते हैं? आप मुझे जानते हैं!" अंजलि ने फिर मुनव्वर से कहा, "मैं तुम्हें मार दूंगी! इसके बारे में किसी को बताना मत।" मुनव्वर ने उसे आश्वासन दिया कि वह इस तरह की चीजों के बारे में बात नहीं करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।