Top 5 Web Series: कोरोना काल में जब थियेटर बंद हुए, तब से तो वेब सीरीज ने ही लोगों का मनोरंजन किया है। अब आलम ये है कि वीकेंड शुरू होने से पहले ही दर्शक बेहतरीन वेब शोज की लिस्ट तैयार कर लेते हैं। आज हम आपको पांच ऐसी वेब सीरीज के नाम बताने जा रहे हैं जिसे आप इस वीकेंड में देख सकते हैं।
Top 5 Web Series: इस वीकेंड देख लीजिए ये पांच बेहतरीन वेब शोज, इनके अगले सीजन का करने लगेंगे इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुड़ैल्स
यह पाकिस्तानी वेब सीरीज है जिसकी दुनियाभर में तारीफ हुई थी। इस सीरीज ने अपने प्रोग्रेसिव कंटेट के कारण खूब नाम कमाया। महिलाप्रधान इस सीरीज में सरवत गिलानी, यसरा रिजवी, मेहर बानो और नीमरा बूचा ने काम किया है। चारों महिलाएं मिलकर एक डिटेक्टिव एजेंसी खोलती हैं जो कि अपनी पत्नियों को धोखा देने वाले पतियों का खुलासा करती हैं। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।
गुल्लक के दो सीजन आ चुके हैं। पहला सीजन 2019 और दूसरा 2021 में रिलीज हुआ। इसमें मुख्य भूमिका में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता,हर्ष मायर हैं। फैमिली ड्रामा पर आधारित इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द रिलीज होने वाला है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
ग्रहण
इस सीरीज को दो टाइमलाइंस में बांटा गया है। सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज़ में 1984 में हुए दंगो का सच छुपा है। किताबों के पन्नों से निकालकर इस कहानी को पर्दे पर बेहद शानदार तरीके से संजोया गया है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
वेल्ला राजा
साल 2018 में रिलीज हुई 'वेल्ला राजा' तमिल भाषा की ड्रामा थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज का निर्देशन नलया अय्यकुनार और गुहान सेनिअप्पन ने किया है। इस वेब सीरीज में बॉबी सिम्हा, पार्वती नायर और गायत्री लीड रोल में हैं। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी में भी देख सकते हैं।