फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएक्स प्लेयर पर लगा धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Arrest_Prakash_Jha

Sat, 24 Oct 2020 10:37 AM IST
प्रतीक्षा राणावत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 24 Oct 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Arrest Prakash Jha trends on twitter over second season of web series Aashram starring Bobby Deol
आश्रम - फोटो : Mx Player

पहले तनिष्क का विज्ञापन, फिर ईरॉस नाउ की नवरात्रि को लेकर की गईं ट्वीट्स और अब प्रकाश झा। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं से कथित खिलवाड़ के खिलाफ एक नई जंग शुरू होती दिख रही है। प्रकाश झा बिहार से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं और इस बार बिहार चुनाव से ठीक पहले रिलीज हुई उनकी सीरीज ‘आश्रम’ पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगा है। जोधपुर के एक थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इस बारे में प्रकाश झा या ये सीरीज प्रकाशित करने वाले ओटीटी की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है।



Arrest Prakash Jha trends on twitter over second season of web series Aashram starring Bobby Deol
आश्रम - फोटो : Mx Player

सामाजिक विषमताओं और रुढ़ियों पर चोट करने वाली फिल्में बनाते रहे निर्माता निर्देशक प्रकाश झा को देश के बड़े ओटीटी एमएक्स प्लेयर से एक बाबा के पाखंडों पर वेब सीरीज बनाने का न्यौता पिछले साल पहले मिला था। इस सीरीज में एक बाबा के महिलाओं से रिश्तों और उसकी आपराधिक गतिविधियों को केंद्र में रखा गया है। ऐसे कुछ मामले देश में हाल के कुछ बरसों में हकीकत में भी सामने आए हैं और उन मामलों में कुछ बाबाओं की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

Arrest Prakash Jha trends on twitter over second season of web series Aashram starring Bobby Deol
आश्रम - फोटो : ट्विटर

प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम की शूटिंग उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या में हुई। इसमें एक पिछड़े वर्ग की लड़की के शोषण की कहानी है जो आगे चलकर कहानी का तख्ता पलट देती है। सीरीज की जितनी शूटिंग पहली बार में हुई, उसे एमएक्स प्लेयर ने दो हिस्सों में बांट दिया। सीजन वन के पहले हिस्से को ये ओटीटी सुपरहिट बताता रहा है और इसकी दर्शक संख्या के दावे भी पेश करता रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि किसी सरकारी संस्था या नियामक एजेंसी ने अब तक नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arrest Prakash Jha trends on twitter over second season of web series Aashram starring Bobby Deol
आश्रम - फोटो : ट्विटर

आश्रम सीरीज के पहले सीजन के दूसरे चैप्टर का प्रोमो ऐसे समय में आया है जब बिहार में विधानसभा चुनाव और मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का प्रचार चल रहा है। इस प्रोमो के रिलीज होने के बाद ही तमाम हिंदूवादी धार्मिक संगठन इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं। इस बारे में राजस्थान में जोधपुर के एक थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इस शिकायत में प्रकाश झा और बॉबी देओल दोनों को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
Arrest Prakash Jha trends on twitter over second season of web series Aashram starring Bobby Deol
प्रकाश झा - फोटो : Instagram

आश्रम सीरीज को प्रसारित करने वाले ओटीटी और इसको बनाने वाली कंपनी प्रकाश झा फिल्म्स से संपर्क किए जाने के बावजूद इनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी गई है। प्रकाश झा ने डिजिटल दुनिया में हाल ही में फिल्म ‘परीक्षा’ से डेब्यू किया, इसे जी5 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में स्थान मिला है। उनकी एक फिल्म ‘मंटो की साइकिल’ बुसान फिल्म फेस्टिवल में इसी हफ्ते दिखाई जा चुकी है। वहीं, ओटीटी एमएक्स प्लेयर मुफ्त में लोगों को वीडियो कंटेंट दिखाता है और इसकी अधिकतर वेब सीरीज में सेमी पॉर्न दृश्य देखे जा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed