फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर से मोबाइल पर लौट रहे छोटे परदे के 'जमाई राजा', इस चर्चित वेब सीरीज निर्देशक को मिला बड़ा मौका

Sat, 24 Oct 2020 01:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 24 Oct 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ravi Dubey and Nia Sharma starrer Jamai 2 0 Set For The Next Season on Zee 5
जमाई 2.0 - फोटो : जी5

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 का ओरिजिनल वेब शो 'जमाई 2.0' एक बार फिर से अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस लौट रहा है। इस सीरीज के निर्माताओं ने घोषणा कर दी है कि वह अपने इस वेब शो का दूसरा सीजन लाने की पूरी तैयारी में हैं। पिछले सीजन की तरह शो के इस सीजन में भी अभिनेता रवि दुबे और उनके साथी कलाकार ही ही मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। लेकिन, इस बार शो के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है आरंभ सिंह को।

Ravi Dubey and Nia Sharma starrer Jamai 2 0 Set For The Next Season on Zee 5
आरंभ सिंह - फोटो : ट्विटर

आरंभ सिंह ने 'किंगडम ऑफ गॉड', 'रोज बेड' जैसी कुछ शॉर्ट फिल्में बनाकर अपनी शुरुआत की। और बाद में उन्होंने 'डैमेज्ड', 'फ से फेंटेसी' और 'क्लास ऑफ 2020' जैसी वेब सीरीजों का निर्देशन किया। एक सहायक निर्देशक के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले आरंभ ने अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर', मनीषा कोइराला की फिल्म 'डियर माया', रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'रामलीला', संजय दत्त और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'भूमि' आदि में भी काम किया है। अब उन्हें 'जमाई 2.0' के दूसरे सीजन का निर्देशन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Ravi Dubey and Nia Sharma starrer Jamai 2 0 Set For The Next Season on Zee 5
जमाई राजा - फोटो : फाइल

'जमाई राजा' पहली बार एक धारावाहिक के रूप में टीवी पर वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इसमें रवि दुबे, निया शर्मा और अचिंत कौर ही मुख्य भूमिकाओं में रहे। यह धारावाहिक लगातार तीन सालों तक चला और इसे लोगों से अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली। बाद में इस धारावाहिक के निर्माताओं को लगा कि इस धारावाहिक का रीबूट वर्जन बनाकर ओटीटी के जमाने में डिजिटल दर्शकों के सामने पेश किया जाए। तब इसका शीर्षक उन्होंने 'जमाई 2.0' रखा और यह शो ओटीटी पर वर्ष 2019 में रिलीज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Dubey and Nia Sharma starrer Jamai 2 0 Set For The Next Season on Zee 5
जमाई राजा - फोटो : जी5

इस 10 एपिसोड के वेब शो को सफल मानते हुए अब इसके निर्माता इसका दूसरा सीजन लेकर आने वाले हैं। इस रोमांटिक ड्रामा वेब शो में रोमांस को ही केंद्र में रखा जाएगा। इसकी शूटिंग नवंबर के महीने से शुरू हो सकती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Missing Sid, DD & Roshni? Your favourite series is back #Jamai2Point0 #Season2 Coming Soon and we can't contain our excitement 😍

A post shared by ZEE5 Premium (@zee5premium) on

विज्ञापन
Ravi Dubey and Nia Sharma starrer Jamai 2 0 Set For The Next Season on Zee 5
जमाई राजा - फोटो : जी5

फिलहाल निर्माताओं ने इसके रिलीज की तारीख की कोई घोषणा नहीं की है। सीरीज में निया शर्मा के भी फिर से लौटने की खबरें हैं, हालांकि दर्शकों के मन में उन्हें लेकर बहुत सकारात्मक छवि नहीं है।

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, शाहरुख और रणवीर सहित इन सितारों ने मांगी दुआ

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed