फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुमनाम राइटर, खूबसूरत बीवी और बिटिया आठ साल की, माधवन की इस कहानी में हुई दमदार एंट्री

Fri, 23 Oct 2020 11:28 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 23 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
r madhvan signed Hardik Mehta web series De Coupled from Netflix
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy

बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'रॉकेटरी' की रिलीज की तैयारियों में जुटे अभिनेता आर माधवन के हाथ एक और दमदार सीरीज लगी है। ये नई सीरीज वैवाहिक रिश्तों की गांठें खोलने की कहानी पर बनने वाली है और कहानी का आधार गुड़गांव के एक जोड़े को बनाया गया है। माधवन हाल ही में दुबई में अपनी एक वेब सीरीज की शूटिंग करके लौटे हैं।

r madhvan signed Hardik Mehta web series De Coupled from Netflix
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी एक वेब सीरीज 'सेवंथ सेंस' की शूटिंग से करके लौटे अभिनेता आर माधवन के हाथ एक और वेब सीरीज आ गई है।  यह सीरीज है हार्दिक मेहता की 'डी-कपल्ड'। फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता माधवन वर्ष 2018 में आई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'ब्रीद' के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत कर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 'सेवंथ सेंस' का काम खत्म होते ही माधवन हार्दिक की इस सीरीज की भी शूटिंग शुरू कर देंगे।

r madhvan signed Hardik Mehta web series De Coupled from Netflix
अक्षय खन्ना - फोटो : फाइल

कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि विक्रमादित्य मोटवानी, भावेश मंडलिया और सेजल शाह के निर्माण में हार्दिक मेहता एक वेब सीरीज 'डी-कपल्ड' बना रहे हैं जिसमें अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका निभाएंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक अक्षय खन्ना ने यह वेब सीरीज कुछ रचनात्मक मतभेदों के कारण छोड़ दी है। वह सीरीज के कुछ हिस्से से खुश नहीं थे और उनके कहने से हार्दिक अपनी पटकथा में बदलाव करने के लिए तैयार नहीं थे। इस वजह से अक्षय ने यह सीरीज छोड़ना ही मुनासिब समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन
r madhvan signed Hardik Mehta web series De Coupled from Netflix
आर माधवन  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर माधवन को वेब सीरीज 'डी-कपल्ड' की कहानी पसंद आई और उन्होंने इसके लिए तुरंत हां भी कह दी है। जानकारी के मुताबिक माधवन नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही इस सीरीज की भी शूटिंग शुरू कर देंगे। यह सीरीज एक शादीशुदा जोड़े की कहानी है जो गुरुग्राम में रहता है। यह जोड़ा टूटने के कगार पर है लेकिन सिर्फ इसलिए नहीं टूट रहा क्योंकि उनकी एक आठ साल की बेटी है। वह दोनों उससे अलग नहीं होना चाहते। माधवन का किरदार एक लेखक का है जिसे ज्यादातर लोग जानते भी नहीं।

विज्ञापन
r madhvan signed Hardik Mehta web series De Coupled from Netflix
सुरवीन चावला - फोटो : instagram

वहीं, माधवन के किरदार की पत्नी का किरदार निभाने के लिए सीरीज में सुरवीन चावला को लिया गया है। सीरीज के दूसरे कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस समय तो माधवन 'सेवंथ सेंस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह हिंदी और अंग्रेजी भाषा की फिल्म 'रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट' की रिलीज में भी व्यस्त हैं।  इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में वह मुख्य भूमिका तो निभा ही रहे हैं, साथ ही माधवन इस फिल्म के सह निर्माता और निर्देशक भी हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हो सकता है कि माधवन इसे अगले साल रिलीज करें।

बॉलीवुड की आठ फिल्में करके मशहूर हुई थीं रीमा सेन, बोल्ड फोटोशूट की वजह से आ गई थीं विवादों में
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed