अगस्त के महीने में नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए बहुत कुछ खास लेकर आने वाला है। जहां एक तरफ कई नई फिल्में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी, तो दूसरी तरफ फेमस वेब सीरीज के भी नए सीजन आने वाले हैं। इसके अलावा हॉलीवडु के सुपरस्टार टॉम क्रूज की छह फिल्में एक साथ नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
Netflix Release: धमाकेदार होगी अगस्त की शुरुआत, एक ही दिन में रिलीज होंगी टॉम क्रूज की छह फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन इम्पॉसिबल के छह पार्ट होंगे रिलीज
हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। 60 वर्षीय अभिनेता की एक्शन फिल्मों के फैन दीवाने हैं और उनकी हिट फ्रेंचाइजी 'मिशन इम्पॉसिबल' का क्रेज लोगों में देखते ही बनता है। 'मिशन इम्पॉसिबल' सीरीज की छह फिल्में अभी तक रिलीज हो चुकी हैं और दो रिलीज होना अभी बाकी है। वहीं, अब टॉम क्रूज की इस सीरीज की सभी छह फिल्में 1 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में टॉम क्रूज के फैंस के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। बता दें कि अभी तक यह फिल्में अमेजन प्राइम पर उपलब्ध थीं।
ये फिल्में भी होंगी रिलीज
टॉम क्रूज की फिल्म के अलावा भी नेटफ्लिक्स पर बहुत कुछ खास आने वाला है। आलिया भट्ट की फिल्म 'डॉर्लिंग्स' 5 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी। 'डॉर्लिंग्स' आलिया भट्ट की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है, जिसमें उनके साथ शेफाली शाह, राजेश शर्मा और विजय वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा 4 अगस्त को फिल्म 'वेडिंग सीजन' और 15 अगस्त को 'शाबाश मिथु' भी रिलीज होगी।
इन वेब सीरीज के नए सीजन होंगे स्ट्रीम
वेब सीरीज की बात करें तो नेटफ्लिक्स कई सारी नई वेब सीरीज के साथ कुछ सीरीज के नए सीजन भी लाने वाला है। 10 अगस्त को 'इंडियन मैचमेकिंग सीजन 2' और 'लॉक एंड की 3' रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, 12 अगस्त से 'नेवर हैव आई एवर: सीजन 3' भी स्ट्रीम करेगा। इसके अलावा भी कई शोज नेटफ्लिक्स पर आएंगे, जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगे।