फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Case Toh Banta Hai: सेलेब्स के राज खोलना करण जौहर को पड़ा भारी, फिल्ममेकर के खिलाफ जारी हुआ 'समन'!

Sat, 30 Jul 2022 09:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Jul 2022 09:34 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Shared Promo Video of Ritesh Deshmukh Varun Sharma new Show Case Toh Banta hai
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में करण जौहर को उनकी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाता है। कई सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके करण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक सफल निर्माता भी हैं। उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अब तक कई बड़ी फिल्मों का निर्माण हो चुका है। इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से उनकी अच्छी दोस्ती है। कहा जाता है कि उन्हें सेलेब बहुत से सीक्रेट्स पता होते हैं। यही वजह है कि उन्हें जनता की अदालत में बुलाया गया है। 

Karan Johar Shared Promo Video of Ritesh Deshmukh Varun Sharma new Show Case Toh Banta hai
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?

हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में करण फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। फोन पर करण किसी और से नहीं बल्कि जनता के वकील रितेश देशमुख से बात करते दिख रहे हैं। दरअसल, यह एक प्रोमो वीडियो है जिसे करण ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। शो का नाम 'केस तो बनता है' है। यह एक मजेदार कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें सेलेब्स कुछ अतरंगी इल्जाम का सामना करते हैं और वकील वरुण शर्मा की मदद से अपना बचाव करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करण को कॉल पर समन मिला है कि वह लोगों के रहस्यों को उजागर करते हैं। जिस पर करण अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि लोग उनसे बात करना चाहते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Karan Johar Shared Promo Video of Ritesh Deshmukh Varun Sharma new Show Case Toh Banta hai
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश को फोन पर धमकाया

फोन पर रितेश को धमकी देते हुए करण कहते हैं, 'अब वकील को ही वकील हायर नहीं करने दिया ना मैंने, तो मेरा नाम भी करण जौहर नहीं!' यह देखना निश्चित रूप से दिलचस्प होगा कि करण जौहर शो में अपना बचाव कैसे करते हैं। बता दें कि इस शो में कुश कपिला भी हैं जो जज की भूमिका निभाती हैं। इस शो अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Shared Promo Video of Ritesh Deshmukh Varun Sharma new Show Case Toh Banta hai
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि करण इन दिनों अपने नए शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो में अब तक रणवीर सिंह-आलिया भट्ट, सारा अली खान-जान्हवी कपूर, अक्षय कुमार-सामंथा और अनन्या पांडे-विजय देवरकोंडा नजर आ चुके हैं। जल्द ही इस चैट शो में आमिर खान और करीना कपूर खान भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed