फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: किसी हाल में मिस न करें बॉलीवुड की ये बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, वीकएंड का मजा कर देंगी दोगुना

Sat, 30 Jul 2022 06:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 30 Jul 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Best Bollywood Suspense Thriller Movies on Ott to watch this weekend like Talaash Badla NH 10 Andhadhun
बॉलीवुड की बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

वीकएंड के साथ ही लोगों के नई फिल्में और सीरीज देखने का इंतजार रहता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी हर जॉनर की फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें आप कभी भी देख सकते हैं। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसा सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपने नहीं देखी हैं तो जरूर देखनी चाहिए। इन फिल्मों की कहानी आपको अंत तक बांधे रखेगी। तो चलिए बताते हैं आपको इन फिल्मों के बारे में...

Best Bollywood Suspense Thriller Movies on Ott to watch this weekend like Talaash Badla NH 10 Andhadhun
तलाश - फोटो : सोशल मीडिया
तलाश
2012 में आई यह फिल्म एक बढ़िया थ्रिलर फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि एक पुलिस ऑफिसर सुर्जन शेखावत (आमिर खान) एक फिल्म स्टार की कार दुर्घटना में हुई मौत की जांच कर रहा है। इसके साथ ही उसके आठ साल के बेटे की मौत हो गई है, जिस वजह से उसकी पत्नी रोशनी (रानी मुखर्जी) और उसके संबंध अब ठीक नहीं हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स जबरदस्त है, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
 
Best Bollywood Suspense Thriller Movies on Ott to watch this weekend like Talaash Badla NH 10 Andhadhun
एन एच 10 - फोटो : सोशल मीडिया

एन एच 10
नवदीप सिंह द्वारा निर्देशित 'एन एच 10' साल 2015 में आई थी। इस फिल्म में बड़ी ही चतुराई से भारत में महिलाओं की स्थिति, पुरुष प्रधान समाज की विसंगतियां, ऑनर किलिंग और भारत में कानून की स्थिति को दर्शाया गया है। इसमें अनुष्का शर्मा और नील भूपलम ने मुख्य भूमिका निभाई हैं और इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने प्रोडक्शन में अपना डेब्यू किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक कपल रोड ट्रिप पर निकलता है और उनके सामने ऑनर किलिंग होती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम और जी5 पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Bollywood Suspense Thriller Movies on Ott to watch this weekend like Talaash Badla NH 10 Andhadhun
वजीर - फोटो : सोशल मीडिया

वजीर
2016 में आई इस फिल्म को शतरंज के खेल से जोड़ा गया है। इस फिल्म की शुरुआत ही जबरदस्त है और कहानी अंत तक आपको सस्पेंस में रखती है। इसमें दिखाया गया है कि एक पिता कैसे अपनी बेटी के कातिलों को सजा दिलाने के लिए शतरंज के खेल की तरह बाजी चलता है। वजीर की सबसे बड़ी खासियत अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की बेहतरीन एक्टिंग है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Best Bollywood Suspense Thriller Movies on Ott to watch this weekend like Talaash Badla NH 10 Andhadhun
अंधाधुन - फोटो : सोशल मीडिया

अंधाधुन 
2018 में आई यह फिल्म उस साल की सबसे अच्छी थ्रिलर फिल्मों में से एक थी। निर्देशक श्रीराम राघवन को एक शॉर्ट फ्रेंच फिल्म में ब्लाइंड पियानो प्लेयर को देखकर आयुष्मान का कैरेक्टर लिखने की प्रेरणा मिली थी। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। इसमें राधिका आप्टे और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed