ओटीटी का बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए क्रिएटर्स भी नए-नए तरह के आइडिया और अलग-अलग कहानियों को सामने ला रहे हैं और दर्शकों के ध्यान में रखकर काल्पनिक के साथ सच्ची घटनाओं पर आधारित दोनों तरह की सीरीज और फिल्में बनाई जा रही हैं। ऐसे में एक्शन से लेकर कॉमेडी और क्राइम तक आपको अपनी चॉइस के हिसाब से कई जबरदस्त वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर मिल जाएंगी। अगर आप भी क्राइम थ्रिलर और एक्शन के शौकीन हैं तो आपको भी एक बार ये ओटीटी पर मौजूद ये वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए।
Top 5 Crime Thriller: क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो देख डालिए ये सीरीज, दिखाती हैं अपराध की दुनिया का स्याह चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये काली काली आंखें-
निर्देशक सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' वेब सीरीज में एक्टर ताहीर भसीन, आंचल सिंह, सौरभ शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी और अरुणोदय सिंह जैसे कलाकार हैं। इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को उत्तर प्रदेश की राजनीति को केंद्र में रखकर बनाया गया है। जहां इस सीरीज में राजनीति हैं तो वहीं जूनूनियत की हद तक प्यार की सनक को दिखाया गया है, और यहीं से इस सीरीज में जबरदस्त क्राइम थ्रिलर देखने को मिलता है। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
पाताल लोक-
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित वेब सीरीज पाताल लोक की कहानी दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर हाथीराम के इर्द गिर्द घूमती है। इस सीरीज में एक पत्रकार की हत्या की साजिश में गिरफ्तार चार क्रिमिनल्स की कहानी दिखाई गई है। अमेजन प्राइम वीडियो की ये वेब सीरीज खूब चर्चा में रही थी।
हाल ही में 18 मार्च को रिलीज हुई ब्लडी ब्रदर्स दो भाइयों के एक्सीडेंट की कहानी पर आधारित है। इस क्राइम बेस्ड वेब सीरीज में जीशान, जयदीप अहलावत, श्रुति सेठ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज आप जी5 पर देख सकते हैं।
ओनी सेन द्वारा निर्देशित वेब सीरीज असुर ने आते ही धमाल मचा दिया था। यह एक मायथॉलॉजी और साइकोलॉजी का डेडली थ्रिलर है। इस सीरीज में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, शारिब हाशमी, ऋद्धि डोगरा, अमेय वाघ जैसे कलाकार हैं। रिलीज होने के बाद ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आई थी, अगर आपने इसे नहीं देखा है तो जरूर देखना चाहिए।