फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी पर फूट दिव्या अग्रवाल का गुस्सा, बोलीं- वरुण सूद और मेरे रिश्ते पर बात मत करना

Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott divya agarwal gets angry on shamita shetty says do not dare to speak about my and varun sood relationship
दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी - फोटो : instagram

बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में दिव्या और शमिता शेट्टी ने गार्डन एरिया में बैठकर एक-दूसरे से मामला सुलझाते हुए नजर आए थे, लेकिन अब एक बार फिर से इन दोनों के बीच गहरा झगड़ा देखने को मिला। लेकिन मीडिया के सवालों के बाद एक बार फिर से इन दोनों के बीच खूब नोंक-झोक देखने को मिली। शमिता शेट्टी दिव्या अग्रवाल को घमंडी बुलाते हुए नजर आईं थीं। जिसके बाद दोनों के बीच गहमा-गहमी हो गईं।

शमिता ने वरुण-दिव्या के रिश्ते को लेकर की थी बात

बिग बॉस ओटीटी के घर में हाल ही में दिव्या अग्रवाल को सरप्राइज देने के लिए आए थे। जहां उन्होंने ये खुलासा किया था कि शमिता शेट्टी ने उनके और वरुण के रिश्ते को न सिर्फ जज किया बल्कि ये भी कहा कि इन दोनों का रिश्ता अधिक समय तक नहीं चलेगा। हालांकि जब शमिता ने दिव्या से अपनी बात क्लियर करनी चाही तो दिव्या उन्हे ये कहती दिखाईं दी कि, ‘जब भी मेरी और वरुण की शादी होगी तो मैं आपको उसमें जरूर बुलाऊंगी, आपके पास समय हो तो मेरी शादी में आना’।

bigg boss ott divya agarwal gets angry on shamita shetty says do not dare to speak about my and varun sood relationship
वरुण सूद, शमिता शेट्टी - फोटो : Social Media

दिव्या का फूटा शमिता पर गुस्सा

मीडिया जब-जब बिग बॉस के घर में आती हैं तो कई कंटेस्टेंट्स की पोल-खोल होती है। ऐसे में मीडिया ने दिव्या और शमिता के सामने उनके भी कई राज खोले, जिसके बाद इन दोनों का भी झगड़ा देखने को मिला। इस झगड़े के दौरान दिव्या ने सिर्फ यही नहीं बताया कि शमिता ने नेहा के पीछे क्या-क्या बकवास की बल्कि साथ ही ये भी बताया कि शमिता ही वो थी जो उनका उड़ा रही थी।

bigg boss ott divya agarwal gets angry on shamita shetty says do not dare to speak about my and varun sood relationship
दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी - फोटो : instagram

दिव्या ने कहा अपना रिश्ता संभालो

दिव्या और शमिता का ये झगड़ा सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि वरुण और अपने रिश्ते पर जजमेंट के कारण शमिता पर दिव्या का गुस्सा फूटा। दिव्या ने शमिता को चेतावनी देते हुए कहा, ‘आगे से मेरे और वरुण के रिश्ते पर कोई बात करने की हिम्मत नहीं करना। जाओ जाके पहले अपना रिश्ता संभालो’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott divya agarwal gets angry on shamita shetty says do not dare to speak about my and varun sood relationship
दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी - फोटो : instagram

दिव्या ने शमिता को कहा था कंट्रोलिंग

दरअसल दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी का झगड़ा वहां से शुरू हुआ था जब बातों ही बातों में दिव्या अग्रवाल ने शमिता शेट्टी को कंट्रोलिंग बताया था। उन्होंने कहा था शमिता शेट्टी हमेशा मुझे कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं। जिसे सुनने के बाद शमिता शेट्टी काफी नाराज हुईं थीं और तबसे लेकर अब तक दोनों के बीच का झगड़ा हर बीतते दिन के साथ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
bigg boss ott divya agarwal gets angry on shamita shetty says do not dare to speak about my and varun sood relationship
दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी - फोटो : instagram

दिव्या ने कहा क्यों इतनी नकारात्मक हो

दिव्या ने शमिता से बात करते हुए पूछा कि आप मुझे लेकर इतनी नकारात्मक क्यों हो। जिसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा, ‘मेरा तुम्हारे प्रति प्यार देखने के बावजूद भी तुमने मुझे बॉस का टैग दिया। मुझे उससे चोट पहुंची थी। जैसे मैं प्रतीक के लिए चिंतित रहती हूं वैसे ही मेरी तुम्हारे साथ भी दोस्ती थी। मुझे आपकी भी चिंता रहती थी। मैं सिर्फ आपको प्रोटेक्ट करना चाहती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed