बिग बॉस का ये सीजन खत्म होने के में सिर्फ पांच दिन बचे हैं। ऐसे में हर सदस्य दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक तरफ जहां हर किसी को इस घर में एंट्री लेते ही अपने-अपने कनेक्शन मिल गए तो वहीं दिव्या अग्रवाल इस घर में शुरू से ही अलग रहीं और हर किसी के निशाने पर आईं। वैसे तो शुरुआत से ही दिव्या अग्रवाल और नेहा भसीन की आपस में नहीं बनती है। लेकिन हाल ही में ‘गंदी चड्डी’ को लेकर इन दोनों के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। हालांकि ये मुद्दा वक्त के साथ खत्म हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर से घर के अंदर ये मुद्दा गरमाया है।
Bigg Boss OTT: घर में फिर से उठा ‘गंदी चड्डी’ का मुद्दा, दिव्या अग्रवाल पर भड़कीं नेहा भसीन और शमिता शेट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़के-लड़कियों का उठाया मुद्दा
दरअसल प्रतीक नेहा और शमिता दिव्या अग्रवाल को ये कहते हुए नजर आए कि ये लड़कियों के बीच की बात थी इस तरह से घर के लड़कों को ये बताना बहुत ही गलत बात है। जिस पर दिव्या अग्रवाल ने कहा, ‘लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है ये किसने बोला। वो लड़कियों की बात इसलिए थी क्योंकि वो लड़की की चड्डी थी और आप किसी लड़के की चड्डी को लेकर किसी के मुंह पर नहीं डाल सकते’।
दिव्या को दिया नेहा भसीन ने धक्का
नेहा भसीन और दिव्या अग्रवाल के बीच एक बड़ी बहस देखने को मिली। बातों ही बातों में दिव्या अग्रवाला ने नेहा भसीन को बेवकूफ बोल दिया। जिसके बाद नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल पर चिल्लाती हुईं नजर आई और इसके साथ ही उन्होंने दिव्या अग्रवाल को धक्का दिया। नेहा ने कहा, ‘तुम बेवकूफ हो मुझे बेवकूफ मत बुलाओ’। इसी के साथ नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल को ये कहते हुए भी नजर आईं कि वो लोगों पर जेंडर भेदभाव करती हैं’।
शमिता ने कहा दिव्या को घमंडी
नेहा भसीन के अलावा दिव्या अग्रवाल का इस दौरान शमिता शेट्टी से भी झगड़ा देखने को मिला। जहां शमिता ने दिव्या को कहा कि उन्हें इस तरह की बाते सबके सामने नहीं करनी चाहिए। दिव्या ने भी शमिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले इस पर हंस-हंस कर बात करनी शुरू की थी। जिसके बाद शमिता ने बातों-बातों में दिव्या को कहा आप बहुत घमंडी हैं’।
क्या था ये पूरा मुद्दा
दरअसल दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी बाथरूम एरिया में थीं। सामने वॉश बेसिन के पास एक गंदा अंडरवेअर पड़ा था। उसे देख दिव्या ने शमिता से पूछा कि वह किसका है। तब शमिता, मूस जट्टाना को बुलाती हैं और उनसे पूछती हैं। मुस्कान देखकर कहती हैं कि वह जिस ब्रांड का है, उसे अक्षरा सिंह और नेहा भसीन पहनती हैं। तभी नेहा भसीन वहां आती हैं और कहती हैं कि वह उनका अंडरवेअर है और वह उसे उठाना भूल गई थीं। नेहा माफी मांगती हैं और कहती हैं कि उन्होंने वो धोने के लिए रखा था।