फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg boss OTT: दिव्या अग्रवाल इस वजह से वरुण सूद से नहीं कर रहीं शादी, पहले करेंगे अपना ये सपना पूरा

Tue, 14 Sep 2021 01:47 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 14 Sep 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Divya Aggarwal is not marrying Varun Sood because of this, will fulfill her dream first
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस में इन दिनों दिव्या अग्रवाल छाई हुईं हैं। हाल ही में दिव्या अग्रवाल से मिलने उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद बिग बॉस हाउस में गए थे। वहीं उन्होंने दिव्या पर सवाल उठाने को लेकर शमिता की क्लास लगा दी थी। दरअसल, दोनों ही इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह रहे दिव्या और वरुण इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। लेकिन उनसे बार बार एक ही सवाल किया जाता है कि वह कब शादी के बंधन में बंधेंगे। 



दरअसल, दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं और अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। लेकिन दिव्या ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह कब वरुण से शादी करेंगी। उन्होंने बताया की उनका एक सपना अभी पूरा नहीं हुआ है। उस सपने के पूरे होने के बाद ही वह वरुण से शादी करेंगी। चलिए जानते है वरुण और दिव्या के अधूरे सपने और उनकी लव स्टोरी के बारे में।

Bigg Boss OTT: Divya Aggarwal is not marrying Varun Sood because of this, will fulfill her dream first
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियांक ने तोड़ा था दिल
दिव्या सबसे पहले प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन बिग बॉस में जाने के बाद प्रियांक अपना दिल किसी और को दे बैठे। जिसकी वजह से दिव्या का दिल टूट गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वरुण से उनकी दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्यार में तबदील हो गई।

Bigg Boss OTT: Divya Aggarwal is not marrying Varun Sood because of this, will fulfill her dream first
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

जब शुरु वरुण-दिव्या की लव स्टोरी
रियलिटी शो ‘ऐस ऑफ स्पेस’ से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इसी शो में वरुण अपनी लेडीलव दिव्या अग्रवाल को देखते ही उन पर अपना दिल हार बैठे थे। दोनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे  के साथ बिताने लगे थे। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Divya Aggarwal is not marrying Varun Sood because of this, will fulfill her dream first
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं वरुण-दिव्या
वरुण-दिव्या दोनों ही लंबे समय से एक दूसरे के साथ मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं। दिव्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लिव-इन में काफी मजेदार है। शादी बहुत अलग है। हम अभी किसी तनाव को नहीं झेल सकते। अभी दोनों अपने करियर की तरफ ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Divya Aggarwal is not marrying Varun Sood because of this, will fulfill her dream first
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

एक सपना और फिर शादी
दरअसल, वरुण-दिव्या सबसे पहले मुंबई में अपना एक खूबसूरत सा घर खरीदना चाहते हैं। घर का सपना पूरा होते ही वह शादी कर लेंगे। क्योंकि इसके दो साल बाद वह अपने परिवार को आगे बढ़ाने का प्लान करेंगे। दिव्या-वरुण अगले साल तक घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसके बाद ही दोनों को शादी के बंधन में बंधा देखा जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed