फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: घर से बाहर जाने के बाद इन कंटेस्टेंट की शक्ल नहीं देखना चाहते प्रतीक-दिव्या, कही ये बात

Tue, 14 Sep 2021 12:43 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 14 Sep 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott pratik sehajpal don't want to see divya agarwal and raqesh bapat face after the show
दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी में अब सिर्फ छह कंटेस्टेंट बाकि हैं। ऐसे में हर कोई यही कोशिश कर रहा है कि वो फिनाले के बाद बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने घर लेकर जाए। पांच हफ्तों का ये सफर बिग बॉस के घर के अंदर रह रहे सदस्यों के लिए काफी दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस घर में किसी के रिश्ते बनते दिखे तो किसी के बिगड़ते। किसी ने शो में एंट्री लेने के बाद भी अपना कनेक्शन कायम रखा तो किसी सदस्य ने अपने पूर्व कंटेस्टेंट को धोखा देकर घर में एक नया कनेक्शन बनाया।



बिग बॉस के बाहर रहेगी ये दोस्ती

बिग बॉस के घर में हमने कई ऐसे कंटेस्टेंट्स भी देखें हैं जो शो में आते वक्त तो अंजान होते हैं और जाते वक्त सबसे अच्छे दोस्त। रश्मि और देवोलीना की दोस्ती उसी की मिसाल है। बिग बॉस ओटीटी में भी जहां कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच नफरत का सिलसिला चालू है तो वहीं कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट्स हैं जो शो से बाहर निकल कर भी एक-दूसरे के दोस्त रहना चाहते हैं। हाल ही में जब प्रतीक और दिव्या से ये पूछा गया कि वो शो से बाहर निकलने के बाद किसकी शक्ल नहीं देखना चाहते तो इन्होंने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।

bigg boss ott pratik sehajpal don't want to see divya agarwal and raqesh bapat face after the show
दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, राकेश बापट - फोटो : Instagram

प्रतीक ने कहा इनकी नहीं देखना चाहता शक्ल

दरअसल रश्मि और देवोलीना ने दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल को साथ में सवाल और जवाबों के लिए बुलाया। जहां उन्होंने दोनों से ही ये पूछा शो खत्म होने के बाद वो कौन से कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी वो शक्ल नहीं देखना चाहते। इस सवाल का जवाब देते हुए प्रतीक ने कहा मैं इस घर से बाहर निकलने के बाद दिव्या और राकेश की शक्ल नहीं देखना चाहता। बाकि सब मेरे दोस्त हैं और सबसे मेरी दोस्ती कायम रहेगी’।

bigg boss ott pratik sehajpal don't want to see divya agarwal and raqesh bapat face after the show
राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या ने कहा इन्हें बुलाऊंगी डिनर पर

रश्मि देसाई के इस सवाल का जवाब देते हुए दिव्या ने कहा, ‘वैसे तो मैं इस घर से निकलने के बाद इनमें से किसी भी कंटेस्टेंट की शक्ल नहीं देखना चाहती हूं, लेकिन बाहर जाने के बाद एक बार मैं निशांत और राकेश बापट को अपने घर पर डिनर के लिए जरूर बुलाऊंगी। उस समय मैं देखूंगी कि क्या बातचीत होती है और निर्णय लूंगी कि मुझे किसकी शक्ल कभी नहीं देखनी’।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott pratik sehajpal don't want to see divya agarwal and raqesh bapat face after the show
प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

प्रतीक से रहा 36 का आंकड़ा

बता दें कि प्रतीक और दिव्या के बीच बिग बॉस सीजन शुरू होने के साथ ही 36 का आंकड़ा रहा है। ये दोनों पूरा सीजन आपस में लड़ते हुए नजर आए हैं। बता दें कि दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल साथ में दो शो भी कर चुके हैं। इन दोनों की भले ही शो में न बनती हो। लेकिन मेहमान बनकर आए वरुण सूद ने प्रतीक के गेम की तारीफ करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया।

विज्ञापन
bigg boss ott pratik sehajpal don't want to see divya agarwal and raqesh bapat face after the show
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

दिव्या को टॉप 2 में नहीं देखते प्रतीक

प्रतीक सहजपाल और दिव्या अग्रवाल बिग बॉस के घर के दो ऐसे सदस्य हैं जिनकी आपस में शुरू से ही नहीं बनी है। दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में जब प्रतीक से रश्मि ने पूछा कि वो टॉप 2 कंटेस्टेंट्स में किसे देखते हैं तो उन्होंने खुद का और निशांत भट्ट का नाम लिया। और जब प्रतीक से ये पूछा गया कि उनके अनुसार घर में रहने लायक कौन नहीं है तो उन्होंने कहा दिव्या अग्रवाल और राकेश बापट।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed