फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: राकेश बापट को डांट पड़ी तो भड़कीं शीतल, करण जौहर से बोलीं- मेरे भाई को...

Tue, 14 Sep 2021 12:06 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 14 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott raqesh bapat sister slams karan johar for calling her brother sexist
राकेश बापट, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का घर हमेशा से विवादों का घर रहा है। यहां अक्सर कंटेस्टेंट दोस्त से दुश्मन बनकर भिड़ जाते हैं तो कभी कभी होस्ट संग ही उनका विवाद सामने आ जाता है। इन दिनो बिग बॉस ओटीटी भी अपने ऐसे ही लड़ाई झगड़ों और आरोपों को लेकर चर्चा में है। शो के फिनाले में कुछ ही समय रह गया है ऐसे में घर में प्यार, रोमांस और लड़ाईयां खूब देखने को मिल रही हैं। शो के ओटीटी वर्जन को इस बार करण जौहर होस्ट कर रहे हैं।वहीं बहुत से कंटेस्टेंट अब तक करण जौहर से वाद विवाद को लेकर चर्चा में आ चुके हैं।



करण जौहर पर भड़कीं राकेश की बहन

हाल ही में संडे का वार एपिसोड में करण जौहर ने एक बार सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। इस दौरान उन्होंने राकेश बापट को भी उनके कमेंट के लिए फटकारा था और उन्हें सेक्सिस्ट कह दिया था। अब करण जौहर की इस बात पर राकेश बापट की बहन ने प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने करण जौहर पर ही सवाल उठा दिए।

Bigg boss ott raqesh bapat sister slams karan johar for calling her brother sexist
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राकेश की बहन शीतल ने कहा कि, 'उनके शब्दों को गलत मतलब निकालकर उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया। मेरे भाई चाइल्ड एजुकेशन, घरेलू हिंसा से बचे लोगों के लिए काउंसलिंग, रिहैबिलिटेशन और समाज में लैंगिक रूढ़ियों को बदलने के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मैं अपने भाई को जानती हूं और मुझे पता है कि उनके लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा बहुत मजबूत है और उन्हें सभी गलत कारणों के लिए लेबल किया जा रहा है'।

Bigg boss ott raqesh bapat sister slams karan johar for calling her brother sexist
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक टॉस्क के दौरान राकेश ने कह दिया था कि पुरुष महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर होते हैं। राकेश के इस स्टेटमेंट पर करण ने उनकी क्लास लगाते हुए कहा था कि आपके इस स्टेटमेंट का मतलब आप महिलाओं को कमजोर समझते हैं। करण ने कहा, ‘आपको ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए। हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां कोई किसी से कम नहीं है। राकेश अपनी सफाई देते हुए कहते हैं कि मैं जानता हूं कि महिलाओं की ताकत क्या होती है। मैं ऐसे घर में पला हूं जहां महिलाएं रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott raqesh bapat sister slams karan johar for calling her brother sexist
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

शीतल ने कहा कि, 'ये एक सच है कि पुरुष ज्यादातर समय शारीरिक रूप से महिलाओं की अपेक्षा मजबूत होते हैं। वहीं ये बात उन्होंने एक टॉस्क के दौरान कही थी लेकिन उसका कुछ और ही मतलब निकाल लिया गया। वैसे भी ये बात घर के दो सदस्यों के बारे में थी लेकिन इसे दूसरी बातों से जोड़कर दिखाया गया'।

विज्ञापन
Bigg boss ott raqesh bapat sister slams karan johar for calling her brother sexist
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी, सिंगर नेहा भसीन, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed