बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम पड़ाव में है ऐसे में घर में अगर हलचल ना हो वो भला कैसे हो सकता है। बिग बॉस के घर में धमाल मचाने के लिए कई मीडिया वाले पहुंचे। इस दौरान घरवालों पर कई सवाल खड़े किए गए। इन सवालों के घेरे में सभी लोग रहे। कई घरवालों की पोल भी खुली। बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है। लेकिन मीडिया बातचीत के दौरान शमिता शेट्टी पर भी बिग बॉस के घर में पति पत्नी और वो का ट्राएंगल चलाने का इल्जाम लगा। जिस पर शमिता शेट्टी अपनी सफाई देती हुईं नजर आईं।
Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी पर मीडिया ने लगाया इल्जाम, कहा- शो में चल रहा 'पति-पत्नी और वो' का खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या थी लड़ाई की वजह
दरअसल राकेश बापट और शमिता शेट्टी की लड़ाई की वजह कोई और नहीं बल्कि दिव्या अग्रवाल थी। दरअसल दिव्या अग्रवाल से लड़ाई के बाद शमिता को ये बिलकुल पसंद नहीं आ रहा था कि वो घर में दिव्या अग्रवाल से बातचीत करें। जिसकी वजह से इन दोनों के बीच काफी झड़प हुई और राकेश बापट शमिता को ये कहते हुए नजर आए कि वो उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद इन दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई।
शमिता पर लगा पति-पत्नी वो खेलने का इल्जाम
बिग बॉस के घर में जैसे-जैसे सदस्यों के दिन बीतते जा रहे हैं ये शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में शो के अंतिम हफ्ते में मीडिया की घर में एंट्री हुई। इस दौरान शमिता शेट्टी से सवाल करते हुए एक मीडिया रिपोर्टर ने कहा, ‘हम जैसे इस शो को देख रहे हैं। इस शो में सिर्फ राकेश और दिव्या अग्रवाल की दोस्ती ही दिख रही है उससे अधिक कुछ नहीं दिख रहा। आप ये ट्राएंगल क्यों खेल रही हैं। हमें पति-पत्नी और वो एंगल नहीं दिख रहा तो आप क्यों डाल रही हैं बार-बार’, क्या ये आपका गेम प्लान है’।
शमिता शेट्टी ने दी सफाई
शमिता शेट्टी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘काश होता, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने बीते संडे को जब ये गुस्सा थे तो मैं इन्हें जितना कम स्ट्रेस दे सकूं मैंने दिया। मैंने दिव्या से भी कहा कि मैं तुमसे अब लड़ाई नहीं करना चाहती हूं। कभी-कभी मुझे लगा। ये बहुत ही साधारण सी बात है जब आप किसी को पसंद करते हैं और आप बहुत समय से बात नहीं कर रहे हैं और उसे सुलझाने की बजाय आप किसी और लड़की के साथ जाकर बैठकर बात करोगे तो ऐसा महसूस होना बहुत साधारण सी बात है’।
दिव्या अग्रवाल को लेकर शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला। जिसके बाद इन दोनों के बीच बातचीत बिलकुल बंद हो गई और उस दौरान राकेश और दिव्या अग्रवाल की घर में बॉन्डिंग मजबूत होती हुई दिखाई दी। मेकर्स ने शो का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया जिसमें शमिता शेट्टी ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि अगर स्टेज पर राकेश को चॉइस दी गई होती तो वो अपने कनेक्शन के रूप में दिव्या अग्रवाल को ही चुनते।