{"_id":"627b6f50e86f9f3e253cf5e7","slug":"chef-ranveer-brar-on-his-acting-debut-with-modern-love-mumbai-amazon-prime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Debut: खाने के बाद अब अपनी एक्टिंग का स्वाद चखाएंगे शेफ रणवीर बरार, बोले- ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Debut: खाने के बाद अब अपनी एक्टिंग का स्वाद चखाएंगे शेफ रणवीर बरार, बोले- ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 11 May 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर बरार, प्रतीक गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शेफ रणवीर बरार को आपने बहुत से कुकिंग शोज में देखा होगा और उनकी रेसिपी भी फॉलो की होगी। लेकिन इस बार वह आपको स्क्रीन पर दिखाई तो देंगे, लेकिन अंदाज अलग होगा। दरअसल, इस बार वह 'मॉडर्न लव मुंबई' में हंसल मेहता की कहानी में अभिनय करते दिखाई देंगे। अमेजन प्राइम पर आने वाले इस शो में प्यार और रिश्तों के विभिन्न रंगों की खोज करती हुई छह कहानियां दिखाई देंगी।
2 of 4
रणवीर बरार, प्रतीक गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ में जन्मे शेफ रणवीर टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर ही अपने कुकिंग शोज की वजह से एक लोकप्रिय चेहरा हैं। अपने एक्टिंग डेब्यू पर बात करते हुए शेफ रणवीर बरार ने कहा कि वह हमेशा से ही फिल्म निर्माण की दुनिया से आकर्षित थे, लेकिन जब तक हंसल मेहता ने उन्हें रोल ऑफर नहीं किया तब तक उनका अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाने का कोई इरादा नहीं था।
3 of 4
रणवीर बरार
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मैंने डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है और मुझे एडिटिंग भी पसंद है, लेकिन मैंने कभी भी एक्टिंग करने का नहीं सोचा। लेकिन प्रतीक गांधी और हंसल सर के पास जो कंफर्ट है, उसी की वजह से मैं राजी हो गया। मैंने सोचा कि अभी नहीं को कभी नहीं। ये सही मौके और सही समय थी। इसके अलावा जिस चीज से उन्हें एक्टिंग करने में आसानी हुई, वह थी उनकी 'स्कैम 1992' के स्टार प्रतीक के साथ बॉन्डिंग। दोनों इससे पहले भी एक शो में साथ काम कर चुके हैं। यहीं वजह है कि उन्हें शो में एक जोड़े के रूप में पेश करने में काफी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणवीर बरार
- फोटो : सोशल मीडिया
ये कहानी मंजू की है, जिसका किरदार प्रीतक गांधी निभा रहे हैं। मंजू एक समलैंगिक व्यक्ति है, जो एक रूढ़िवादी घराने में पला-बढ़ा है और अपने साथी के लिए प्यार और उसकी बीमार देखभाल करने वाली दादी के बीच फंसा हुआ है। 44 वर्षीय रणवीर ‘बाई’ में भी शेफ का किरादर निभा रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि मेहता और अंकुर पाठक द्वारा लिखी गई ‘बाई’ की कहानी काफी संवेदनशील है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।