फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो का हिस्सा बनेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका! जानें पूरी डिटेल

Wed, 11 May 2022 11:58 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 11 May 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora And Arjun Kapoor Approached For Koffee With Karan Season 7
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही करण ने जानकारी दी थी कि वह जल्द ही 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के साथ वापसी करने वाले हैं। इस शो में करण बॉलीवुड के सितारों के साथ इंडस्ट्री की गॉसिप और उनके जीवन से जुड़ी चीजों पर बात करते हैं। शो के एलान के साथ ही फैंस में शो की गेस्ट लिस्ट जानने की भी उत्सुकता बढ़ गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शो भी का हिस्सा बनेंगे।

Malaika Arora And Arjun Kapoor Approached For Koffee With Karan Season 7
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शो को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। कहा जा रहा है कि शो के पहले गेस्ट आलिया भट्ट और रणवीर सिंह होंगे। दोनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी को प्रमोट करने शो में आएंगे, तो वहीं ये भी खबर आ रही है कि जाहन्वी कपूर और सारा अली खान अपने एपिसोड की शूटिंग भी कर चुकी हैं। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी 'कॉफी विद करण' में अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। वह अपनी फिल्म 'लाइगर' की कोस्टार अनन्या पांडे के साथ शो का हिस्सा बनेंगे।

Malaika Arora And Arjun Kapoor Approached For Koffee With Karan Season 7
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अब खबरें आ रही हैं कि अर्जुन और मलाइका को भी शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है। दोनों का नाम अपडेट गेस्ट लिस्ट में शामिल है, लेकिन अभी दोनों ने इसके लिए हामी नहीं भरी है। शो में दोनों ही पहले कई बार आ चुके हैं, लेकिन पहली बार ऐसा होगा कि दोनों कपल के तौर पर शो का हिस्सा बनेंगे। ये खबर सामने आने के बाद से ही फैंस काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora And Arjun Kapoor Approached For Koffee With Karan Season 7
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि करण ने 'कॉफी विद करण' के वापस लौटने की घोषणा भी अतरंगी तरीके से की थी और कहा था कि शो कभी टीवी पर वापसी नहीं करेगा, जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शो आने की बात बताई थी। इससे शो के सभी फैंस काफी खूश हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed