सब्सक्राइब करें

OTT: गाली-गलौच और बोल्डनेस नहीं, इस वीकेंड परिवार के साथ देखिए ये साफ-सुथरी कॉमेडी वेब सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 22 Jul 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
comedy web series you can watch with family panchayat gullak the aam aadmi yeh meri family
गुल्लक, पंचायत सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया में आपके पास देखने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन कभी-कभी बहुत कन्फ्यूजन की स्थिति बन जाती है कि क्राइम, एक्शन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी में से आखिर क्या देखें और क्या न देखें। हिंदी सिनेमा में बहुत सी ऐसी वेब सीरीज हैं जो सामाजिक बुराइयों पर आधारित हैं, किसी में क्राइम है तो कोई रोमांस से भरपूर है। अगर आप इस वीकेंड कहीं बाहर घूमने का प्लान नहीं कर रहे हों तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज की लिस्ट बनाकर लाए हैं, जिन्हें आप छुट्टियों में घर बैठकर एक हाथ में चाय का कप और दूसरे में स्नैक्स के साथ बारिश का लुत्फ उठाते हुए देख सकते हैं। 

comedy web series you can watch with family panchayat gullak the aam aadmi yeh meri family
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंचायत
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पंचायत का आता है। जितेन्द्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय स्टारर ये वेब सीरीज ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित एक बेहतरीन वेब सीरीज है। इसका पहला सीजन 2020 में लॉकडाउन के दौरान रिलीज किया गया था। पंचायत का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। दोनों सीजन को दर्शकों की तरफ से खूब प्यार मिला है। ये फैमिली के साथ देखने लायक एक बेहतरीन वेब सीरीज है।

comedy web series you can watch with family panchayat gullak the aam aadmi yeh meri family
गुल्लक - फोटो : सोशल मीडिया

गुल्लक
'मिश्रा परिवार' के जद्दोजहद की कहानी पर आधारित गुल्लक के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। इस वेब सीरीज में मिडिल क्लास फैमिली की जद्दोजहद को बहुत ही सधे हुए ढंग से दिखाया गया है। लेकिन कॉमेडी ऐसी है कि हंसी आना तो तय है। इस वेब सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर जैसे कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
comedy web series you can watch with family panchayat gullak the aam aadmi yeh meri family
द आम आदमी फैमिली - फोटो : Social Media

द आम आदमी फैमिली
ये वेब सीरीज मिडिल क्लास के लोगों की छोटी-छोटी खुशियों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह आम आदमी पाई पाई जोड़कर अपने घर का सामान लेता है और वो परिवार के लोगों के लिए कितना महत्वपूर्णं हो जाता है। इस सीरीज में घर के सभी सदस्यों के सम्मान, खुशी और इच्छा को जोड़ने कर रखने जैसी चीजें दिखाई गई हैं।

विज्ञापन
comedy web series you can watch with family panchayat gullak the aam aadmi yeh meri family
ये मेरी फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

ये मेरी फैमिली
अगर आप अपनी गर्मी की छुट्टियों में मस्ती करना भूल गए हैं तो ये वेब सीरीज आपकी सभी यादें ताजा कर देगी। इसे आप नेटफ्लिक्स, टीवीएफ प्ले और यूट्यूब पर देख सकते हैं। फैमिली के साथ देखने के लिए ये भी एक अच्छी सीरीज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed