फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडल्ट कंटेंट क्वीन की ये है आने वाले दिनों की तैयारी, अगली दो सीरीज के लिए शुरू हुई हलचल

Fri, 12 Jun 2020 10:09 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Jun 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
ekta kapoor upcoming web series bebaki and broken but beautiful
सिद्धार्थ शुक्ला, एकता कपूर, कुशाल टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

कभी सास बहू धारावाहिकों की महारानी कही जाने वालीं एकता कपूर अब नए जमाने की एडल्ट कंटेंट क्वीन बन चुकी हैं। मोबाइल पर सीरीज देखने वालों के लिए वह हर महीने कुछ न कुछ नया धमाका करती रहती है। ट्रिपल एक्स 2 के बाद अब वह अपनी नई वेब सीरीज 'बेबाकी' रिलीज करने जा रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी एक और वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के तीसरे सीजन के लिए कलाकारों का चयन भी शुरू कर दिया है।

ekta kapoor upcoming web series bebaki and broken but beautiful
कुशाल टंडन - फोटो : फाइल

एकता कपूर अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी के ग्राहकों के लिए लगभग हर महीने कोई न कोई नई सामग्री रिलीज करती हैं। अगले महीने के लिए उन्होंने इस प्लेटफार्म के लिए 'बेबाकी' को चुना है। इस शो के बारे में शो के मुख्य अभिनेता कुशाल टंडन कहते हैं, 'यह बहुत ही शानदार किरदार है जिसमें इसके अलग-अलग रूप हैं। मैं उस समय थाईलैंड में मार्शल आर्ट सीख रहा था जब मुझे इसके बारे में बताया गया।'

ekta kapoor upcoming web series bebaki and broken but beautiful
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता ने अपने एक और शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' के लिए कलाकारों के चयन की जिम्मेदारी दर्शकों पर ही छोड़ रखी थी। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके यह जानकारी दी थी कि इस शो के अगले सीजन में अभिनेता विक्रम मैसी और हरलीन सेठी इसका हिस्सा नहीं रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था अगले सीजन में दर्शक जिस जोड़ी को देखना चाहते हैं वह उन्हें सुझाव दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor upcoming web series bebaki and broken but beautiful
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल

सुझावों की इस सूची में सबसे ऊपर नाम रहा टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का। खबरें बताती हैं कि इस शो के नए अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला हैं। हालांकि उनके लिए अभी मुख्य अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
ekta kapoor upcoming web series bebaki and broken but beautiful
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके लिए भी लोगों ने 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ के साथ नजदीकियां बनाने वालीं पंजाबी गायिका और अभिनेत्री शहनाज गिल का नाम आगे बढ़ाया है। साथ ही टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हिना खान भी इस रेस में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed