आजकल फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज महफिल लूट कर ले जाती हैं। पिछले कुछ सालो में वेब सीरीज ने लोगों, खासकर युवाओं को अपनी तरफ खूब आकर्षित किया है। नए और रोचक कंटेंट अब दर्शकों की प्राथमिकता हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 सहित न जाने अब कितने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आ गए हैं जहां आपको आपके मतलब की कई वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यहां ये है कि इन पर कोई भी कंटेंट बिना सब्सक्रिप्शन के नहीं देख सकते। आपकी इसी चिंता को देखते हुए आज हम आपके लिए ऐसी धांसू वेब सीरीज लेकर आएं हैं जिन्हें देखने के लिए आपको इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इन्हें सीधे यूट्यूब पर देख सकते हैं, सिर्फ अपना इंटरनेट डाटा खर्च करके।
फ्री में लीजिए इन पांच जबरदस्त वेब सीरीज का मजा, नहीं खर्च होगा आपका एक भी पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा फैक्ट्री
इस लिस्ट में पहला नाम है वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री का। छात्र की जिंदगी पर बनी ये वेब सीरीज इस समय में देखना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस वेब सीरीज में आपको इमोशन, कॉमेडी, ड्रामा सब कुछ देखने को मिलेगा। इसी के साथ एक स्टूडेंट की लाइफ में कितने उतार-चढ़ाव आते हैं और किन परिस्थितियों से वो गुजरता है ये सब इसमें बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है।
बैंग बाजा बारात
यशराज बैनर के यूथ विंग की वेब सीरीज फिल्म 'बैंग बाजा बारात' आपको खूब हंसाएगी। इसे रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर 'बैंड बाजा बारात' की थीम पर बनाया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल की है, जो शादी करना चाहता है लेकिन जब बात आगे बढ़ती है तो कहानी एक नया मोड़ ले लेती है। प्यार, मनोभाव और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस कहानी में कई बेहद दिलचस्प सीन हैं। इसमें अली फजल, आएशा रजा, गजराज राव, रजित कपूर, शेरनाज पटेल, प्रीतिका चावला और नील भूपलम ने मुख्य भूमिका निभाई है।
बेक्ड
अगर आप किसी के जिंदगी के सबसे अच्छे और यादगर पलों के बारे में पूछेंगे तो वो अपने कॉलेज के दिनों के बारे में बताएगा। कॉलेज और स्कूल के दिनों की बात ही कुछ और होती है। बेक्ड एक ऐसी ही वेब सीरीज है जो आपको आपके कॉलेज के दिनों में ले जाएगी। ये वेब सीरीज दिल्ली यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों पर आधारित है। ये छात्र खाली समय को इस्तेमाल करने और जरूरतों को पूरा करने के लिए मिड नाइट फूड डिलिवरी सर्विस शुरू करते हैं।
बैचलर्स
बैचलर्स की जिंदगी की अपनी अलग समस्याएं होती हैं। खासकर जब वो लड़के होते हैं जो समस्याएं दोगुनी हो जाती हैं। घर की सफाई से लेकर खाना बनाने तक का टेंशन। लेकिन ये टेंशन लगता किसे है। बैचलर्स ऐसी ही दोस्तों की कहानी है जो एक सोसाइटी के फ्लैट में रहते हैं। घर से आए पैसे महीना खत्म होने से पहले खत्म हो जाते हैं। जिंदगी में तमाम टेंशन के बावजूद उनकी लाइफ मस्त है। टीवीएफ की इस सीरीज के दो सीजन हैं जिसे आप खूब एन्जॉय कर सकते हैं।