फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाताल लोक बसाने के बाद अनुष्का ने उड़ाई 'बुलबुल', 'परी' के बाद अब आएगी सबसे भयंकर चुड़ैल

Wed, 10 Jun 2020 05:28 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 10 Jun 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Paatal Lok producer Anushka Sharma talk about her upcoming web series Bulbul on Netflix
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बतौर निर्माता अपनी पहली वेब सीरीज पाताल लोक को लेकर देशभर में मची हलचल से अनुष्का शर्मा इन दिनों बहुत खुश हैं। सुपरस्टार प्रोड्यूसर बनी अनुष्का कहती हैं कि पावर और स्टारडम पोजीशन की वजह से ही उन्होंने 25 साल की कम उम्र में ही प्रोड्यूसर बनने का फैसला लिया ताकि वह इसका लाभ उठाकर महिलाओं के लिए कुछ अलग तरह का सिनेमा बना सकें। 

Paatal Lok producer Anushka Sharma talk about her upcoming web series Bulbul on Netflix
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का की अगली पेशकश डिजिटल फिल्म बुलबुल है जिसका फर्स्ट लुक उन्होंने बुधवार को जारी किया। इसका टीजर देखने से समझ आता है कि ये एक चुड़ैल की कहानी है।

Paatal Lok producer Anushka Sharma talk about her upcoming web series Bulbul on Netflix
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का कहती हैं, "मैंने प्रोड्यूसर बनने का फैसला लिया क्योंकि मैं जिस पोजीशन पर थी उसका फायदा उठाकर मैं कुछ बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस करना चाहती थी। मैंने खुद को स्टार बनाने के लिए फिल्मों को प्रोड्यूस करने का काम शुरू नहीं किया। मैं सिर्फ अच्छी कहानियां लोगों तक पहुंचाना चाहती थी। मुझे हैरानी होती है कि कुछ ख़ास तरह की फिल्में क्यों नहीं लिखी जा रही हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Paatal Lok producer Anushka Sharma talk about her upcoming web series Bulbul on Netflix
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों में हाल के दिनों में तापसी पन्नू, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण ने तमाम दमदार किरदार निभाए हैं। लेकिन, अनुष्का कहती हैं, "हमारी इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए शानदार भूमिकाएं लगातार नहीं लिखी जाती हैं। इसलिए, मैं यह कदम उठाना चाहती थी और उन एक्टर्स के लिए नए-नए रोल क्रिएट करना चाहती थी जो इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह फिट हों। हमारा मकसद ऐसी कहानियों को लोगों तक पहुंचाना है जो हमारे लीक से इतर और बिल्कुल विशिष्ट हों।”

विज्ञापन
Paatal Lok producer Anushka Sharma talk about her upcoming web series Bulbul on Netflix
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने माता पिता से मिली प्रतिक्रिया के बारे में अनुष्का कहती हैं, "उन्होंने पाताल लोक देखा, जो उन्हें काफी पसंद आया। जिस तरह हर पैरेंट्स को अपने बच्चों की कामयाबी और प्रशंसा पर खुशी होती है उसी तरह वह भी काफी खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं।"

पढ़ें: सारा अली खान को याद आए पुराने दिन, इस खास दिन की तस्वीर साझा कर लिखा, 'कभी कभी लगता है...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed