फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: मुंबई के बाहर इस स्टूडियो में शुरू हो गई शूटिंग, मशहूर आर्ट डायरेक्टर ने खुद दिया क्लैप

Wed, 10 Jun 2020 05:22 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 10 Jun 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE Nitin Chandrakant Desai Starts Shooting Of Film Bomby Day At ND Film Studio
बॉम्बे डे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

लगभग 80 दिन के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मुंबई के बाहर एमडी फिल्म स्टूडियो में शूटिंग की शुरुआत हो गई है। यह शूटिंग क्राइम पर आधारित एक वेब सीरीज 'बॉम्बे डे' की है। भारतीय सिनेमा के मशहूर कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई ने मुहूर्त पर पहुंचकर खुद इसका क्लैप दिया और शूटिंग शुरू कराई। ये स्टूडियो भी नितिन देसाई का ही है।

EXCLUSIVE Nitin Chandrakant Desai Starts Shooting Of Film Bomby Day At ND Film Studio
बॉम्बे डे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वेब सीरीज के मुहूर्त शॉट के दौरान सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया है। जून की शुरुआत होते ही महाराष्ट्र सरकार ने सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के निर्माताओं को शूटिंग की शुरुआत करने की इजाजत दे दी है। टीवी और फिल्मों के कई निर्माता और प्रोडक्शन हाउस अपने प्रोजेक्टों की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम की शुरुआत करने में जुट गए हैं। 

EXCLUSIVE Nitin Chandrakant Desai Starts Shooting Of Film Bomby Day At ND Film Studio
बॉम्बे डे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

मुंबई के आसपास के इलाकों में किसी भी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू होने या किसी नए प्रोजेक्ट का श्री गणेश होने वाली यह शायद पहली वेब सीरीज है। यह इस बात का भी संकेत देती है कि अब जल्दी ही सभी फिल्में और टीवी के धारावाहिक फिर से अपने सेट पर वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE Nitin Chandrakant Desai Starts Shooting Of Film Bomby Day At ND Film Studio
बॉम्बे डे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भरत सुनंदा की लिखी इस वेब सीरीज का निर्देशन भी उन्हीं के हाथों में हैं। यह सीरीज सत्य घटनाओं से प्रेरित है जोकि मुंबई के एक सबसे बड़े अपराधियों में से एक के इर्द-गिर्द घूमती है। फिर इस अपराधी के पीछे मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर पड़ जाता है और इस अपराधी को मार गिराता है।

विज्ञापन
EXCLUSIVE Nitin Chandrakant Desai Starts Shooting Of Film Bomby Day At ND Film Studio
मुंबई डे - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विजय इससे पहले भी मुंबई के कई बड़े अपराधियों का खात्मा कर चुका होता है लेकिन यह उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा एनकाउंटर होता है। इस सीरीज को इस साल के अंत में नवंबर के महीने में ओटीटी पर रिलीज करने का विचार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed