कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के हालात बिगड़े हुए हैं। इसी बीच सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ही हैं जो घर में बैठे लोगों का मनोरंजन करने में अग्रणी स्थान पाए हुए हैं। शुरुआत के महीने में तो ओटीटी भी भरपूर सामग्री परोसते रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे समय बीतने के साथ ही अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अच्छे कंटेंट की कमी पड़ती दिख रही है। जी5 पर बरसों से अटकी पड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच हम आपको बताते हैं कि इस महीने में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन से शोज रिलीज होने वाले हैं।
लस्ट स्टोरीज की राधिका आप्टे को कंपटीशन देने आ रहीं ये रसभरी, जानिए जून का पूरा ओटीटी कैलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म : गुलाबो सिताबो
एक नौजवान किराएदार और एक बुजुर्ग मकान मालिक की नोक झोंक पर आधारित यह फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका निभाई है। शूजित सिरकार के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार थी लेकिन लॉकडाउन लागू हो जाने के बाद सिनेमाघरों के बंद हो जाने के कारण इसे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ रहा है।
वेब सीरीज : द कैसीनो
इस वेब सीरीज में करणवीर बोहरा, मंदाना करीमी, सुधांशु पांडे और ऐंद्रिता राय मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह एक अरबपति कैसीनो के इकलौते वारिस विकी की कहानी है जिसे उसके पिता के यहां काम करने वाली एक औरत रेहाना अपने जाल में फंसा लेती है और उसे बर्बाद करना शुरू कर देती है। हालांकि विकी उससे बाहर निकलने का एक रास्ता खोजता है और वापस से अपनी संपत्ति पर अपना आधिपत्य कायम करता है। यह सीरीज 12 जून से प्रसारित होगी।
फिल्म : टर्मिनेटर- डार्क फेट
हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक टिम मिलर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 16 जून को रिलीज किया जा रहा है। वैसे तो यह फिल्म पिछले साल अक्टूबर में ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लेकिन, अब इस फिल्म के निर्माता इसका डिजिटल प्रीमियर करना चाहते हैं। फिल्म की कहानी तो वही इंसानों और मशीनों की लड़ाई है जिसमें अर्नाल्ड श्वार्जनेगर, लिंडा हैमिल्टन, मैकेंजी डेविस, नतालिया रेयेज गैब्रियल लूना और डिएगो बोनेटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
वेब सीरीज : रसभरी
शांतनु श्रीवास्तव की लिखी और निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर मेरठ की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई है। इसकी कहानी में एक लड़का नंदकिशोर अपनी अंग्रेजी की अध्यापिका से प्यार करने लगता है। बाद में उस लड़के को पता चलता है कि वह अध्यापिका तो मर्दों का मन मोहने वाली एक कामुक स्त्री है जिसका नाम रसभरी है। फिल्म में स्वरा भास्कर और आयुष्मान सक्सेना के साथ प्रद्युमन सिंह, नीलू कोहली, चितरंजन त्रिपाठी और रश्मि अगड़ेकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह सीरीज 19 जून से प्रसारित होगी। सीरीज की कहानी कुछ कुछ लस्ट स्टोरीज में राधिका आप्टे की कहानी जैसी लग रही है।