भारत में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन होने के साथ ही कई ऐसी फिल्में रहीं जो कभी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं लेकिन उन्हें ओटीटी का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। सामग्री की कमी होने के कारण लॉकडाउन के इस दौर में कई ऐसी फिल्मों के भी भाग्य खुल गए जो किसी भी माध्यम से दर्शकों तक पहुंचना चाहती थीं। अब ये फिल्में दर्शकों तक तो पहुंच गईं लेकिन रिलीज होने के बाद इन्होंने क्या गुल खिलाए? और ये फिल्में अमर उजाला की कसौटी पर कितना खरा उतर पाईं? आइए देखते हैं आगे की स्लाइड्स में।
लॉकडाउन के दौरान सीधे ओटीटी पर पहुंची ये सात फिल्में, देखिए अमर उजाला की कसौटी पर कौन पास, कौन फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म : चोक्ड- पैसा बोलता है
रेटिंग : ****
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लॉकडाउन के दौरान रिलीज हुई सभी फिल्मों में सबसे अच्छा नाम कमाया है। यह एक ऐसी गृहिणी की कहानी है जो बैंक में नौकरी करती है लेकिन फिर भी आर्थिक तंगी से जूझ रही है। उसका पति एक संगीतकार है लेकिन उसे भी कहीं कुछ काम नहीं मिल पा रहा है। एक दिन उसे अपने घर की सिंक के पाइप में रुपयों के बंडल मिलते हैं। यहां से उसकी जिंदगी सुधरना शुरू होती है लेकिन तभी अचानक देश में नोटबंदी का एलान हो जाता है। फिल्म में सयामी खेर, रोशन मैथ्यू, अमृता सुभाष, राजश्री देशपांडे आदि कलाकार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। सैयामी खेर ने इस फिल्म में बहुत ही शानदार काम किया है।
पढ़ें: Choked Review: 56 इंची फैसले पर अनुराग की बढ़िया सिनेमाई टिप्पणी, पहली फुर्सत मिलते ही देखिए फिल्म
फिल्म : बम्फाड़
रेटिंग : ***
इस फिल्म को भी अनुराग कश्यप के नाम से ही आगे बढ़ाया गया है। हालांकि, फिल्म में आकर्षण की वजह हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी हैं। फिल्म की कहानी एक्शन रोमांस ड्रामा से भरी हुई है जिसमें नाटे को नीलम से प्यार हो जाता है। कहीं ना कहीं नीलम भी उसे चाहने लगती रखती है। लेकिन, नीलम पहले से ही जिगर फरीदी के साथ संबंध होते है और जिगर को यह बात गले नहीं उतरती। एक दूसरे के खिलाफ फिर शुरू होता है साजिशों का दौर। फिल्म का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है और इस फिल्म में आदित्य रावल के साथ शालिनी पांडे, शुभम मिश्रा, सना अमीन शेख, जतिन सरना, विजय कुमार और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
पढ़ें: Bamfaad Movie Review: पहली ही फिल्म में रंग जमाने में सफल रहे आदित्य रावल, शालिनी का मिला शानदार साथ
फिल्म : एक्सट्रैक्शन
रेटिंग : **½ (ढाई स्टार)
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले इस फिल्म में भारतीय दर्शकों के बीच में अपनी खूब जबर भूमिका बनाई थी। इसका कारण था कि फिल्म में हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे। और भारत के भी जाने माने कलाकार रणदीप हुड्डा और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिकाएं निभा रहे थे। लेकिन जब फिल्म भारत में रिलीज हुई तब वह सिर्फ पबजी जैसे गेम की भांति ही निकली। फिल्म ने हो हल्ला इसलिए और भी ज्यादा मचाया था क्योंकि इस फिल्म को कुछ ही समय पहले रिलीज हुई मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' के निर्देशकों ने लिखा था। हालांकि फिल्म एवरेज की निकली।
पढ़ें: Extraction Review: पबजी खेलने निकले क्रिस हेम्सवर्थ की ढाका की सड़कों पर रणदीप से भिड़ंत
फिल्म : घूमकेतु
रेटिंग : **
अब से करीब पांच- छह साल पहले बनकर तैयार हो चुकी इस फिल्म की भी किस्मत इस कोरोना काल ने बदल दी। पुष्पेंद्र मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कहीं भी रिलीज होने की जगह नहीं मिल रही थी। आखिरकार इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर सामग्री की कमी होने के कारण रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म एक ऐसे लेखक की कहानी है जो शुरुआती दौर में नौकरी के लिए अखबारों के दफ्तरों के चक्कर लगाता है। फिर बाद में एक फिल्म की कहानी लिखकर शोहरत कमाने के लिए मुंबई चला आता है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप, रागिनी खन्ना, इला अरुण और रघुवीर यादव मुख्य भूमिका में है। जब फिल्म को रिलीज होने के लिए प्लेटफॉर्म ही नहीं मिल रहा था तो अब इसी से अंदाजा लगा लीजिए कि फिल्म का स्तर क्या रहा होगा।
पढ़ें: Ghoomketu Movie Review:फिल्म देखने से पहले पढ़ लीजिए ये रिव्यू, बच जाएंगे जिंदगी के कीमती 102 मिनट