फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा सस्पेंस और कॉमेडी का डबल डोज, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 19 Sep 2022 10:59 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 19 Sep 2022 10:59 AM IST
सार

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही हर कोई ओटीटी पर आने वाले नए कंटेंट का इंतजार करने लगता है।

विज्ञापन
from babli bouncer to hush hush jamtara 2 these films series to released on ott in fourth week of september
OTT This Week - फोटो : Social media

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही हर कोई ओटीटी पर आने वाले नए कंटेंट का इंतजार करने लगता है। ओटीटी के बढ़ते चलन को देखते हुए ना सिर्फ दर्शक हर रोज कंटेंट की तलाश करते हैं बल्कि मेकर्स भी कुछ ना कुछ नया पेश करते ही रहते हैं। मनोरंजन के लिहाज से ये हफ्ता काफी अहम होने वाला है। इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली फिल्में और सीरीज आपको एटंरटेनमेंट का हैवी डोज देने वाली है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में- 

from babli bouncer to hush hush jamtara 2 these films series to released on ott in fourth week of september
ड्यूड सीजन 2 - फोटो : Social media

ड्यूड सीजन 2

अमेजन मिनी टीवी की आगामी वेब सीरीज ड्यूड सीजन 2 इस हफ्ते रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीरीज के पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद अब रस्क मीडिया ड्यूड सीजन 2 रिलीज करने जा रहा है। इस सीरीज के इस भाग में आपको अधिक रोमांच, ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे। यह सीरीज 20 सितंबर से अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम की जा सकती है।

from babli bouncer to hush hush jamtara 2 these films series to released on ott in fourth week of september
हश-हश - फोटो : सोशल मीडिया

हश-हश

ओटीटी की दुनिया में मर्डर मिस्ट्री पर आधारित एक और नई वेब सीरीज तहलका मचाने वाली है। इस हफ्ते रिलीज होने वाली सीरीज 'हश-हश' के जरिए 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला और आयशा जुल्का ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज में सोहा अली खान और कृतिका कामरा भी नजर आएंगी। सीरीज 22 सितंबर को अमेजन प्राइन वीडियो पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
from babli bouncer to hush hush jamtara 2 these films series to released on ott in fourth week of september
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जामताड़ा 2

नेटफ्लिक्स की मशूहर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'जामताड़ा' इस हफ्ते अपने दूसरे सीजन के साथ ओटीटी वापसी पर वापसी करने के लिए तैयार है। 'जामताड़ा' के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में लोगों को मनोरंजन का एक और डोज देने के लिए यह सीरीज इस हफ्ते 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
from babli bouncer to hush hush jamtara 2 these films series to released on ott in fourth week of september
Tamannaah Bhatia - फोटो : सोशल मीडिया

बबली बाउंसर

उत्तर भारत के वास्तविक 'बाउंसर टाउन', असोला फतेपुर पर आधारित फिल्म बबली बाउंसर भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। निर्देशक मधुर भंडारकर की यह फिल्म 23 सितंबर को  डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed