फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 15 Aug 2022 02:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 15 Aug 2022 02:29 PM IST
सार

ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स हर दिन दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ पेश करते रहते हैं। यही वजह है कि नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही हर कोई ओटीटी पर आने वाले कंटेंट का बेसब्री से इंतजार करता है।

विज्ञापन
from she hulk to hit the case these films and movies to release on third week august on ott
OTT This Week: - फोटो : Social media

ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स हर दिन दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ पेश करते रहते हैं। यही वजह है कि नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही हर कोई ओटीटी पर आने वाले कंटेंट का बेसब्री से इंतजार करता है। ऐसे में ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता खास रहने वाला है। इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में-

from she hulk to hit the case these films and movies to release on third week august on ott
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिटः द फर्स्ट

बीते महीने रिलीज हुई राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'हिटः द फर्स्ट' भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 15 अगस्त यानी आज अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज कर दी गई है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में राजकुमार और सान्या मल्होत्रा के अलावा जतिन गोस्वामी, अखिल अय्यर, मिलिंद गुणाजी, शिल्पा शुक्ला, दलीप ताहिल और संजय नार्वेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

from she hulk to hit the case these films and movies to release on third week august on ott
शाबाश मिठू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाबाश मिथु

भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म शाबाश मिथु 15 जुलाई में रिलीज होने के एक महीने बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मिताली राज का किरदार निभाया है। इसे 15 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
from she hulk to hit the case these films and movies to release on third week august on ott
the warrior - फोटो : social media

द वॉरियर

'एन. लिंगू स्वामी' द्वारा निर्देशित फिल्म 'द वॉरियर' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता राम पथोनेनी एक पुलिस वाले की मुख्य भूमिका नजर आए थे। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म 15 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन
from she hulk to hit the case these films and movies to release on third week august on ott
शी हल्क - फोटो : Twitter: @getFANDOM

शी- हल्क

'मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स' में अब सबसे शक्तिशाली मेंबर 'हल्क' की बहन 'शी- हल्क' की भी एंट्री हो चुकी है। मार्वल स्टूडियो और डिज्नी ने बीते दिनों पहले ही इसके ट्रेलर के साथ ‘शी-हल्क’ वेब सीरीज की रिलीज डेट का भी एलान किया था। फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 अगस्त से इस फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed