कोरोना वायरस के काल में दर्शकों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। एक समय था जब दर्शक नई फिल्मों को थिएटर में देखना पसंद करते थे लेकिन अब लोग नई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए घर बैठे ही देख लेते हैं। मजेदार बात ये है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को सिर्फ फिल्में देखने को नहीं मिलती। बल्कि यहां पर क्राइम, थ्रिलर से लेकर लव एंगल से भरी हुई वेब सीरीज भी मौजूद हैं, जो अपने कुछ एपिसोड के जरिए दर्शकों का दिल जीत लेती है।
OTT: परिवार के साथ बैठकर जरूर देखें ये चार वेब सीरीज, कहानी छू लेगी आपका दिल
टीवीएफ एस्पिरेंट्स
टीवीएफ पर कई वेब सीरीज हैं लेकिन टीवीएफ एस्पिरेंट्स की दमदार कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस सीरीज में चार दोस्तों को दिखाया गया है। ये चारों आईएएस बनना चाहते हैं। सीरीज में ओल्ड राजेंद्र नजर की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है, जहां पर उत्तर भारत से यूपीएससी की तैयारी करने सबसे ज्यादा बच्चे आते हैं।
गुल्लक
‘गुल्लक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है। इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं, जिसकी कहानी मिडिल क्लास परिवार के आसपास घूमती नजर आती है। इस सीरीज में भर-भरकर ड्रामा और इमोशन परोसा गया है। कहानी एक परिवार की है, जिसमें नोक-झोंक से लेकर प्यार तक सब कुछ देखने को मिलता है।
ये मेरी फैमिली
टीवीएफ प्ले की वेब सीरीज 'ये मेरी फैमिली' के कुल सात एपिसोड आए हैं, जिसमें परिवार की फेस टू फेस वाली जिंदगी के बारे में बताया गया है। इस कहानी में सोशल मीडिया को दूर रखा है और परिवार के लोगों को साथ बैठे मस्ती करते दिखाया गया है।
पंचायत
‘पंचायत’ की कहानी एक लड़के की है, जो अपने दोस्त की तरह एक शानदार नौकरी करना चाहता है लेकिन इस लड़के को नौकरी ग्राम पंचायत में मिलती है। फिल्म में भर-भरकर कॉमेडी सीन्स मौजूद हैं जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकते हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।