फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week Ott Release: 'अतरंगी रे' से सलमान की 'अंतिम' तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये शानदार फिल्में

Fri, 24 Dec 2021 09:54 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 24 Dec 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
john abraham satyamev jayate 2 to emily in paris season two this week ott film web series release
एमिली इन पैरिस 2, ब्लड मनी, डोंट लुक अप, सत्यमेव जयते 2 - फोटो : Social Media

आज के समय में ओटीटी ने मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी एक खास जगह बना ली है। फिल्में हो या वेब सीरीज हर निर्माता की लिस्ट में ओटीटी को प्राथमिकता मिलती हैं। 2020 में कोरोना वायरस की स्थिति के बाद सिनेमाघरों में ताला लग गया था। हालांकि अब सिनेमाघर पूरी तरह से खुलने के बाद लोग धीरे-धीरे सिनेमाघरों का रुख करने लगे हैं। फिल्में भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। लेकिन कई फिल्म के निर्माता-निर्देशक आज भी फिल्मों और वेब सीरीज लोगों तक पहुंचाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही अपनी फिल्में रिलीज कर रहे हैं।



इस हफ्ते ओटीटी पर होगा धमाल
साल 2021 का अंतिम महिना है ऐसे में कई बड़ी फिल्में और वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने दर्शकों का इस हफ्ते मनोरंजन करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट।

john abraham satyamev jayate 2 to emily in paris season two this week ott film web series release
सत्यमेव जयते 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सत्यमेव जयते 2

जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब वो इस फिल्म के सीक्वल के साथ बिलकुल तैयार हैं। इस फिल्म में जॉन का एक अलग अंदाज और एक्शन पैक परफ़ोर्मेंस उनके चाहने वालों को देखने को मिलेगा। जॉन के साथ इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये फिल्म 23 दिसंबर 2021 को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है।

john abraham satyamev jayate 2 to emily in paris season two this week ott film web series release
एमिली इन पेरिस 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एमिली इन पेरिस 2

एमिली इन पेरिस का सीजन वन बहुत ही सफल रहा। इस टीवी सीरीज का दूसरा सीजन 22 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में लिली कोलिंस ने एमिली का किरदार निभाया है। जो शिकागो से पेरिस शिफ्ट हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham satyamev jayate 2 to emily in paris season two this week ott film web series release
अतरंगी रे - फोटो : Atrangi Re

अतरंगी रे

सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की कहानी को रिंकू यानी की सारा अली खान की जिंदगी के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 दिसम्बर 2021 को स्ट्रीम हो गई है।

विज्ञापन
john abraham satyamev jayate 2 to emily in paris season two this week ott film web series release
ब्लड मनी - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लड मनी

तमिल वेब फिल्म ‘ब्लड मनी’ के ट्रेलर के साथ ही दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह काफी बढ़ गया। इस फिल्म में प्रिया भवानी शंकर और शिरीष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सर्जुन ने किया है। पूरी दुनियाभर में ये वेब फिल्म 24 दिसंबर 2021 में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed