फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gullak 3: यूपी के लड़के ने अन्नु मिश्रा बन 'गुल्लक 3' में मचाया धमाल, मिलिए सीतापुर के वैभव राज गुप्ता से

Sat, 09 Apr 2022 12:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
gullak season 3 star cast: annu mishra aka vaibhav raj gupta biography actor vaibhav is also in web series mai on netflix
गुल्लक में वैभव राज गुप्ता - फोटो : social media

ओटीटी पर एक्शन से लेकर क्राइम और कॉमेडी तक दर्शकों को उनकी चॉइस के हिसाब से कॉन्टेंट मिल ही जाता है। वैसे तो ज्यादातर लोगों को एक्शन क्राइम ही पसंद आता है, लेकिन अब भी पारिवारिक रिश्तों की कहानियां देखने वाला एक अलग दर्शक वर्ग है। वेब सीरीज की दुनिया में गुल्लक एक ऐसी ही सीरीज है, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार के संघर्ष के बीच प्यार और बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है। इसके दो सीजन काफी पसंद किए गए थे और अब दर्शकों को गुदगुदाने गुल्लक का तीसरा सीजन भी आ चुका है। फिलहाल 'गुल्लक सीजन 3' में इस बार परिवार के बेटे यानी अन्नू मिश्रा बने वैभव राज गुप्ता की सैलरी को लेकर मजेदार किस्सा दिखाया जाएगा। इस सीरीज में सभी कलाकारों का उनके हिसाब से अपना एक अलग किरदार है लेकिन इस बार सभी कलाकारों में वैभव राज गुप्ता ने अन्नू मिश्रा के किरदार में एक अलग छाप छोड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वैभव राज गुप्ता जिन्होंने गुल्लक सीजन 3 में अपनी अदाकारी से रंग जमा दिया है।

gullak season 3 star cast: annu mishra aka vaibhav raj gupta biography actor vaibhav is also in web series mai on netflix
गुल्लक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अन्नू मिश्रा यानी वैभव राज गुप्ता पर फोकस है कहानी
गुल्लक के पिछले दो सीजनो में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद मिश्रा परिवार एक बार फिर नए 'किस्सों' के साथ वापसी कर चुका है और इस बार कहानी घर के बेटे यानी अन्नू मिश्रा पर फोकस है। इस बार अन्नु के किरदार में वैभव सिर्फ एक मिडिल क्लास के घुमक्कड़ी करने वाले लड़के नहीं है, बल्कि वक्त के साथ अब घर के जिम्मेदार बड़े बेटे बन गए हैं। वह अपनी मां से लेकर पिता और अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य यानी अपने भाई के लिए हमेशा मजबूत दिखाई देते हैं।

gullak season 3 star cast: annu mishra aka vaibhav raj gupta biography actor vaibhav is also in web series mai on netflix
वैभव राज गुप्ता - फोटो : insta

सीतापुर के रहने वाले हैं वैभव राज गुप्ता
'गुल्लक सीजन 3' में अपने अभिनय से चमकने वाले वैभव राज गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। अभिनेता का जन्म 19 जनवरी 1991 को यूपी के सीतापुर में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
gullak season 3 star cast: annu mishra aka vaibhav raj gupta biography actor vaibhav is also in web series mai on netflix
वैभव राज गुप्ता - फोटो : insta

गुल्लक से पहले इन फिल्मों में दिए थे दिखाई
बात करें वैभव के काम की तो वह 2019 और 2021 में भी गुल्लक में दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा इससे पहले उन्हें आश्चर्यचकित फिल्म के लिए जाना जाता है। अब वैभव राज आगामी वेब सीरीज 'माई' में भी दिखाई देने वाले हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed