सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

OTT Stars Fees: ‘आश्रम’ की कास्ट से बॉलीवुड के सितारों तक, जानिए एक एपिसोड के लिए कितनी फीस लेते हैं ये एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 09 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Highest paid actors on OTT Platform Saif Ali Khan Pankaj Tripathi And Aashram 3 Star Cast Fees Bobby Deol Esha Gupta Tridha Choudhury
पंकज त्रिपाठी, बॉबी देओल, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के लिए लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। ओटीटी पर हर तरह के कंटेंट की भरमार है, ऐसे में लोगों का झुकाव भी इनकी ओर बढ़ता जा रहा है। ओटीटी ने कई नए कलाकारों को भी एक मंच दिया है। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारे ओटीटी पर अपना डेब्यू कर चुके हैं। ओटीटी ने न सिर्फ इन कलाकारों को पहचान दी, बल्कि सितारों को मोटी फीस भी मिली। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ओटीटी स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने वेब शो के लिए मोटी रकम वसूलते हैं।

Trending Videos
Highest paid actors on OTT Platform Saif Ali Khan Pankaj Tripathi And Aashram 3 Star Cast Fees Bobby Deol Esha Gupta Tridha Choudhury
बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
'आश्रम' वेब शो के अब तक तीन सीजन चुके हैं, जो लोगों को भी खूब पसंद आ रहे हैं। इस सीरीज में बाबा निराला का किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। खबरों की मानें को उन्होंने इस सीजन के लिए 1 से 4 करोड़ रुपये तक की फीस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Highest paid actors on OTT Platform Saif Ali Khan Pankaj Tripathi And Aashram 3 Star Cast Fees Bobby Deol Esha Gupta Tridha Choudhury
बॉबी देओल, ईशा गुप्ता - फोटो : social media

ईशा गुप्ता
इस बार 'आश्रम 3' में ईशा गुप्ता की भी एंट्री हुई है। इसमें उन्होंने सोनिया का किरदार निभाया है। ईशा ने सीरीज में बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन भी दिए हैं, जिस वजह से ट्रेलर के बाद से ही चर्चा में आ गई थीं। वहीं, बताया जा रहा है कि उन्होंने 25 लाख से 2 करोड़ तक के बीच फीस ली है।

Highest paid actors on OTT Platform Saif Ali Khan Pankaj Tripathi And Aashram 3 Star Cast Fees Bobby Deol Esha Gupta Tridha Choudhury
भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल - फोटो : सोशल मीडिया

चंदन रॉय सान्याल
'आश्रम' में भोपा स्वामी का किरदार चंदन रॉय सान्याल ने निभाया है। भोपा स्वामी बाबा निराला का सबसे खास आदमी है और उनका किरदार भी काफी दिलचस्प है। बताया जा रहा है कि इस सीजन में चंदन रॉय सान्याल ने 15 से 25 लाख रुपये फीस ली है।

विज्ञापन
Highest paid actors on OTT Platform Saif Ali Khan Pankaj Tripathi And Aashram 3 Star Cast Fees Bobby Deol Esha Gupta Tridha Choudhury
अदिति पोहनकर - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति पोहनकर
पहलवान पम्मी का किरदार निभाने वाली अदिति 'आश्रम' के पहले सीजन के इसका हिस्सा हैं। खबरों की मानें तो अदिति ने 12 से 20 लाख रुपये की फीस ली है। वहीं, अब अदिति जल्द ही वेब सीरीज 'शी' के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed