नेटफ्लिक्स का सबसे लोकप्रिय शो 'इंडियन मैचमेकिंग' ओटीटी पर जल्द वापसी करने जा रहा है। इस सुपरहिट शो में मैचमेकर सीमा टापरिया ने अपने क्लाइंट्स को अमेरिका और भारत में अरेंज मैरिज के लिए गाइड किया था। अब इसके दूसरे सीजन की घोषणा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा की गई। शो के पहले सीजन को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। शो को जितना प्यार मिला था, उतना ही यह ट्रोलिंग का शिकार भी हुआ था। अब इसकी घोषणा को भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Indian Matchmaking 2: सीमा आंटी की वापसी पर यूजर्स ने लगाई नेटफ्लिक्स को फटकार, बोले- 'चेतावनी के साथ करिए स्ट्रीम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोमो को मिली ऐसी प्रतिक्रिया
नेटफ्लिक्स ने शो के दूसरे सीजन की घोषणा करते हुए कैप्शन लिखा, 'यह शादी का मौसम है और सीमा आंटी वापस आ गई हैं। इंडियन मैचमेकिंग का दूसरा सीजन जल्द ही आ रहा है।' वीडियो में सीमा को अरेंज मैरिज के कॉन्सेप्ट को समझाते हुए देखा गया है। जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया, वैसे ही इस पर लोगों ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया था। शो के पहले प्रोमो को नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
नेटिजन्स का रिएक्शन
वीडियो पर रिएक्ट करते हुए, एक यूजर ने लिखा, 'शो का पहला सीजन बहुत ही बुरा था, लेकिन मुझे पता है कि मैं इसका दूसरा सीजन भी देखूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं अगर यह देखूंगा तो मुझे पता है कि मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।' कुछ नेटिजन्स ने तो शो का दूसरा सीजन लाने के लिए नेटफ्लिक्स की भी खिंचाई की है। एक यूजर ने लिखा, 'प्लेटफॉर्म ने जूली और फैंटम को रिलीज करना कैंसिल कर दिया, लेकिन इसका दूसरा सीजन ला रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'अगर आपको देखना हो कि साधारण जिंदगी को और अधिक मुश्किल कैसे बनाया जाए... यह रहा दूसरा सीजन।' एक और दर्शक ने लिखा 'प्लीज, वापसी मत करो।" एक ने तो यह तक कह दिया कि "इस सीजन को चेतावनी के साथ रिलीज करना चाहिए।'
एमी अवार्ड्स में हुआ नॉमिनेट
जानकारी के लिए बता दें कि शो को 73वें एमी अवार्ड्स में 'आउटस्टैंडिंग अनस्ट्रक्चर्ड रियलिटी प्रोग्राम' कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। 'इंडियन मैचमेकिंग' के पहले सीजन में आठ-एपिसोड थे। शो की खास बात यह थी कि शो में आए एक भी कंटेस्टेंट को उसका परफेक्ट मैच नहीं मिला था।