सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mythological Based Thriller Series: थ्रिलर सीरीज में माइथोलॉजिकल रेफरेंस, दर्शकों को भाया कहानी कहने का ढंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Jan 2025 02:06 PM IST
सार

वेब सीरीज की दुनिया में अलग और नई तरह से कहानियां कही जा रही हैं। थ्रिलर-क्राइम सीरीज ‘पाताल लोक 2’ भी ऐसी ही वेब सीरीज है। इसका पिछला सीजन भी पसंद किया गया था। इसके अलावा भी कई ऐसी थ्रिलर सीरीज हैं, जो अपनी अलग स्टोरी लाइन के लिए चर्चा में रही हैं। 

विज्ञापन
Indian Web Series Based on Mythological Thriller Paatal Lok Asur Sacred Games Aarya Paatal Lok 2
माइथोलॉजिकल रेफरेंस वाली वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला

वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ सीजन 2 में जयदीप अहलावत एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर हैं। इसका पहला पार्ट भी दर्शकों ने सराहा था। ‘पाताल लोक’ को इसलिए पसंद किया गया क्योंकि इसमें माइथोलॉजिकल रेफरेंस के साथ कहानी कही गई। ऐसी कई और थ्रिलर सीरीज रही हैं, जो माइथोलॉजिकल रेफरेंस के साथ अलग तरह की कहानी कहती हैं। 

Trending Videos
Indian Web Series Based on Mythological Thriller Paatal Lok Asur Sacred Games Aarya Paatal Lok 2
पाताल लोक वेब सीरीज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

पाताल लोक 
साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में जयदीप अहलावत ने हाथी राम चौधरी नाम के पुलिस इंस्पेक्टर का रोल किया। वह दिल्ली के एक हाई प्रोफाइल केस की जांच करता है। यह जांच उसे अपराध की दुनिया के अलावा समाज के एक स्याह पक्ष से भी रूबरू कराती है। सीरीज वैसे तो क्राइम, थ्रिलर थी लेकिन इसका कॉन्सेप्ट पौराणिक कथाओं से लिया गया। स्वर्ग, पृथ्वी और नर्क जैसे कॉन्सेप्ट से इंस्पायर होकर वेब सीरीज की कहानी को कहा गया। दर्शकों को यही कॉन्सेप्ट ‘पाताल लोक’ सीरीज का भा गया था। अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट यानी ‘पाताल लोक 2’ भी आ चुका है। इसमें भी हाथी राम चौधरी क्राइम और साजिशों के बीच उलझा हुआ दिख रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Web Series Based on Mythological Thriller Paatal Lok Asur Sacred Games Aarya Paatal Lok 2
वेब सीरीज असुर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

असुर 
वेब सीरीज ‘असुर’ में भी माइथोलॉजिकल रेफरेंस को लेकर थ्रिलर स्टोरी कही गई। इसमें अरशद वारसी ने एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट का रोल किया था। सीरीज की कहानी की बात की जाए तो पौराणिक कथा के अनुसार कलि नाम का राक्षस कलियुग में आएगा और सबको अपने पाप के रास्ते पर चलने को मजबूर कर देगा। इस कहानी से प्रेरित होकर सीरीज का विलेन काम करता है, वह खुद को कलि मानता है और अपराध करता या करवाता है। विलेन तक पहुंचने और उसके अपराधाें के रोकने के लिए अरशद वारसी और उसकी टीम क्या करती है, यही सीरीज की कहानी रही। वेब सीरीज ‘असुर 2’ भी आ चुकी है, इसमें पहले पार्ट की कहानी को ही आगे बढ़ा गया। दोनों ही सीरीज को दर्शकों ने पसंद किया।

Indian Web Series Based on Mythological Thriller Paatal Lok Asur Sacred Games Aarya Paatal Lok 2
सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सेक्रेड गेम्स
नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘सेक्रेड गेम्स’ भी माइथोलॉजिकल रेफरेंस को लेकर ही बनाई गई सीरीज थी। इसका दूसरा पार्ट भी बना था। दूसरे पार्ट में सैफ अली खान भी नजर आए। यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर बेस्ड थी। इस वेब सीरीज में कलयुग को खत्म करने और फिर से सतयुग में प्रवेश करने की बात भी दिखती है। इसके लिए नवाजुद्दीन के किरदार का सहारा पंकज त्रिपाठी का किरदार लेता है। पंकज त्रिपाठी ने एक गुरु का रोल इसमें किया है। 

विज्ञापन
Indian Web Series Based on Mythological Thriller Paatal Lok Asur Sacred Games Aarya Paatal Lok 2
वेब सीरीज आर्या - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आर्या 
सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ के भी दो सीजन आए। इसमें वह अपने बच्चों को अपने पिता के अपराध की दुनिया से दूर रखना चाहती है, उनकी सुरक्षा करना चाहती है। लेकिन कहानी में उसे अपने पिता और करीबियों से ही धोखा मिलता है। ऐसे में वह अपनों के खिलाफ खड़ी होती है। सीरीज में महाभारत के रेफरेंस को कहीं ना कहीं शामिल किया गया। इस सीरीज के कुछ सींस में आर्या यानी सुष्मिता सेन के किरदार के साथ भगवद्गीता के कुछ श्लोक भी सुनाई पड़ते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed