{"_id":"677fd486429c55c1270832a9","slug":"web-series-based-on-real-life-events-squid-game-2-jamtara-delhi-crime-scoop-scam-1992-2025-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Web Series On Real Events: अपराध-यातना की असल कहानियों पर बनीं ये वेब सीरीज, देखी हैं क्या आपने?","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Web Series On Real Events: अपराध-यातना की असल कहानियों पर बनीं ये वेब सीरीज, देखी हैं क्या आपने?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:39 PM IST
सार
सिनेमा हों या वेब सीरीज, जिनमें कई ऐसी कहानियां देखने को मिलती हैं, जो असल घटनाओं से इंस्पायर्ड होती हैं। इन कहानियों को देखकर यकीन नहीं होता है, ऐसा सच में हुआ होगा। हाल ही में आई वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ भी एक असल कहानी से इंस्पायर बताई जाती है। इसके अलावा भी कई हिंदी वेब सीरीज भी असल घटनाओं से प्रेरित रही हैं।
कहते हैं कि सिनेमा, समाज का आइना होता है। जो कुछ भी हमारे समाज में, हमारे आसपास घटता है, उस पर ही कहानियां तैयार करके, फिल्म, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में दिखाई जाती हैं। असल जिंदगी की घटनाओं से ही इंस्पायर्ड होकर कुछ वेब सीरीज भी पिछले कुछ सालों में बनी हैं। एक नजर, ऐसी ही असल घटनाओं से प्रेरित वेब सीरीज पर।
Trending Videos
2 of 6
स्क्विड गेम 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
स्क्विड गेम
इन दिनों एक कोरियन वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम 2’ खूब चर्चा में हैं। इस वेब सीरीज की कहानी दर्शकों को हैरान कर रही है कि कैसे लोगों को यातना देकर, एक गेम खेलने के लिए मजबूर किया जाता है। दर्शकों को यह जानकर हैरानी होगी कि इस वेब सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि यह दक्षिण कोरिया की एक असल घटना से प्रेरित है। दक्षिण कोरिया में 1970 और 1980 के दशक में यातना शिवरों में लोगों को पकड़ कर डाल दिया गया, इन्हें कई तरह की तकलीफें दी गईं। ब्रदर्स होम्स नाम के एक अनाथालय में तो बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रखा गया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार जब ब्रदर्स होम्स से लोगों को छुड़वाया गया तो उनमें से कई लोग मर चुके थे। सोशल मीडिया पर इसी घटना का उदाहरण देकर बताया जा रहा है कि वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम 2’ इसी से इंस्पायर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
वेब सीरीज 'जामताड़ा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
जामताड़ा
‘जामताड़ा-सबका नंबर आएगा’ नाम से दो साल पहले एक वेब सीरीज आई थी। यह फोन के जरिए किए जाने वाले फ्रॉड्स पर आधारित थी। यह वेब सीरीज भी असल कहानी पर बनी थी। झारखंड के जामताड़ा जिले में बैठकर कई लोग, देश भर में साइबर क्राइम कर रहे थे और आज भी करते हैं। सीरीज ‘जामताड़ा-सबका नंबर आएगा’ में स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
स्कैम 1992
वेब सीरीज स्कैम 1992 भी एक असल स्कैम पर आधारित थी। यह शेयर बाजार में किया गया स्कैम था, जिसमें स्टॉक ब्रोकर हर्षता मेहता शामिल रहे। वेब सीरीज में हर्षद मेहता और उनके किए स्कैम की कहानी दिखाई गई। वेब सीरीज में हर्षद मेहता का रोल प्रतीक गांधी ने किया।
दिल्ली क्राइम्स 2
वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम्स’ में निर्भया रेप केस को दिखाया गया, वहीं ‘दिल्ली क्राइम्स 2’ में राजधानी दिल्ली होने वाले कई अपराधों को दिखाया गया। इस वेब सीरीज में शेफाली शाह पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखीं, वह दिल्ली में होने वाले क्राइम्स को कैसे सॉल्व करती हैं, इस पर ही वेब सीरीज की कहानी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X