{"_id":"622228aadaf20b6f1c5daa94","slug":"lock-upp-contestant-anjali-arora-has-more-followers-than-kangana-ranaut-know-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: कौन हैं अंजलि अरोड़ा जो 'लॉकअप' में बनी हैं कैदी, कंगना रणौत से भी ज्यादा हैं उनके फॉलोअर्स","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: कौन हैं अंजलि अरोड़ा जो 'लॉकअप' में बनी हैं कैदी, कंगना रणौत से भी ज्यादा हैं उनके फॉलोअर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर और कंगना रणौत का चर्चित शो 'लॉकअप' इस समय ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में प्रतिभाग करने के लिए एक के बाद एक हस्तियों के चेहरे सामने आ रहे हैं और हर रोज नए खुलासे भी किए जा रहे हैं। अब इस शो में चर्चित हस्तियों के बाद एक और नए चेहरे ने एंट्री ली है। हालांकि ये नया चेहरा कोई टीवी कलाकार नहीं है। 'लॉकअप' में अंजलि अरोड़ा नाम की लड़की नई कंटेस्टेंट बनकर आई है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं अंजलि अरोड़ा।
2 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं अंजलि अरोड़ा-
लॉकअप शो में एंट्री लेने वाली अंजलि अरोड़ा भले ही कोई टीवी स्टार न हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। अंजलि अरोड़ा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो फिल्मी गानों और डायलॉग पर अपनी वीडियो बनाकर शेयर करती हैं। उनकी हर एक पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है।
3 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
कंगना रणौत से भी ज्यादा है अंजलि के फॉलोअर्स-
इंस्टाग्राम पर अंजलि को तकरीबन 11 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जबकि कंगना को सोशल मीडिया पर 8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अंजलि सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। शो में परिचय कराने के दौरान कंगना भी कहती हैं कि मुझसे ज्यादा लोग इनको फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
हरियाणा की रहने वाली हैं अंजलि-
अंजलि अरोड़ा हरियाणा को फरीदाबाद की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक से बढ़कर एक वीडियो रील वायरल होती रहती हैं। अंजलि कुछ हरियाणवी और पंजाबी गानों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि अब कंगना के शो लॉकअप में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।