फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Series And Movies on OTT: थिएटर छोड़िए मोबाइल पर ही इस वीकेंड देख डालिए ये 5 बेस्ट फिल्में और सीरीज

Fri, 04 Mar 2022 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 04 Mar 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
top 5 web series and movies which you can watch on weekend NETFLIX disney plus hotstar prime video
वीकेंड पर देखें ये वेब सीरीज और फिल्में - फोटो : social media

ओटीटी इन दिनों सभी के लिए मनोरंजन का बेहतरीन साधन बनकर उभरा है। यहां हर रोज नए-नए कंटेंट परोसे जा रहे हैं और इसकी वजह से सिनेमाघर जाने वालों की तादाद कम होती जा रही है। हर वीकेंड की शुरुआत होते ही ओटीटी के दर्शक कुछ नया और बेहतरीन खोजने में लग जाते हैं, आपकी इसी खोज को हम थोड़ा आसान बनाने के लिए आपके लिए कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं जिसे देखकर आप इस वीकेंड अपना मनोरंजन कर सकते हैं। 


 
top 5 web series and movies which you can watch on weekend NETFLIX disney plus hotstar prime video
रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस
ओटीटी प्लेटफार्म- डिज्नी+ हॉटस्टार
रिलीज डेट - 4 मार्च, 2022
राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित अजय देवगन की रुद्र - द एज ऑफ डार्कनेस' एक ब्रिटिश टीवी ड्रामा 'लूथर' पर आधारित है। यह एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में अजय देवगन, ईशा देओल और राशी खन्ना मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह सीरीज मुंबई के अपराधियों और उनका पीछा करने वाले एक जासूस के जीवन को दिखाती है। 

top 5 web series and movies which you can watch on weekend NETFLIX disney plus hotstar prime video
अनदेखी सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अनदेखी सीजन 2
ओटीटी  प्लेटफार्म- सोनी लिव
रिलीज डेट - 4 मार्च, 2022

सिद्धार्थ सेनगुप्ता का यह लोकप्रिय थ्रिलर ड्रामा, पहले सीजन की बड़ी कामयाबी के बाद सीजन 2 के साथ वापसी कर रहा है। दूसरे सीजन में दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्य शर्मा, हर्ष छाया और अंकुर राठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित एक सीरीज है, जिसमें समाज के दो पक्षों को दिखाया गया है। एक पक्ष में सत्ता की चका-चौंध में रहने वाले लोगों को दिखाया गया है, जो मानते हैं कि वे कुछ भी कर सकते हैं। वहीं दूसरे पक्ष में वह लोग हैं, जो वर्षों से इन लोगों के द्वारा उत्पीड़ित किए जा रहे हैं। क्राइम और थ्रिलर जॉनर पसंद करने वालों के लिए यह एक दिलचस्प सीरीज साबित हो सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 web series and movies which you can watch on weekend NETFLIX disney plus hotstar prime video
यामी गौतम , डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media

ए थर्सडे
ओटीटी  प्लेटफार्म- डिज्नी+ हॉटस्टार
रिलीज डेट - 17 फरवरी, 2022

बेहजाद खंबाटा द्वारा निर्देशित यामी गौतम की  'ए थर्सडे' सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें यामी के साथ डिंपल कपाड़िया, नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका निभाएंगे। हालांकि इसे रिलीज हुए कुछ समय हो चुका है लेकिन अगर आप उनमें से हैं जिसने अभी तक इस फिल्म को ओटीटी पर नहीं देखा है तो इस वीकेंड इसे मस्ट वॉच में शामिल कर लें। इस फिल्म में यामी गौतम निगेटिव किरदार निभा रही है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है।

विज्ञापन
top 5 web series and movies which you can watch on weekend NETFLIX disney plus hotstar prime video
माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज 'द फेम गेम' - फोटो : social media

द फेम गेम 
ओटीटी  प्लेटफार्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट - 25 फरवरी, 2022

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज से 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने ओटीटी की दुनिया में अपना कदम रखा है। इसमें संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

माधुरी दीक्षित अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'द फेम गेम' में एक बॉलीवुड स्टार अनामिका आनंद का रोल निभा रही हैं। इसमें दिखाया गया है कि इस चकाचौंध की दुनिया के पीछे कितना अंधेरा छिपा है, जो हम आम लोग देखने में विफल हो जाते हैं। इस सीरीज को 'श्री राव' ने बनाया है और अगर आप बॉलीवुड की दुनिया में छिपे अंधेरे को देखना चाहते हैं तो यह सीरीज आपके लिए किसी ट्रीट से कम साबित नहीं होगी। 8 एपिसोड की यह सीरीज इस हफ्ते आपका बेहतरीन मनोरंजन कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed