अब पूरी दुनिया ओटीटी की दीवानी हो रही है, जिसके चलते हमारे काबिल कॉमेडियन्स अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी को ओटीटी पर ले जा रहे हैं। हमारे देश में ऐसे कई स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जिनके चुटकुलों से आपकी सांसें थम जाएंगी। लेकिन आज हम आपके लिए अमेजन 'प्राइम वीडियो' पर उपलब्ध टॉप पांच बेहतरीन स्टैंड-अप कॉमेडी की लिस्ट लेकर आए हैं।
Top 5 Stand-Up comedy shows: प्राइम वीडियो पर देखिए टॉप 5 स्टैंड-अप शोज, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
हक से सिंगल- जाकिर हुसैन
इस लिस्ट में पहला नंबर जाकिर हुसैन के 'हक से सिंगल' का है। जाकिर हुसैन की खासियत है कहानी कहने का स्टाइल। अपने स्टैंड-अप कॉमेडी में वह अपने दर्शकों को अपनी प्रेम कहानियों को बताकर एंटरटेन करते रहते हैं।
बिस्वा मस्त आदमी - बिस्वा कल्याण रथ
देश के सबसे मजाकिया कॉमेडियन में से एक बिस्वा की स्टैंड-अप कॉमेडी की जान भी उनकी कहानियां ही हैं। वह न केवल अपने दर्शकों को अपने बचपन और कॉलेज की लाइफ की कहानियां सुनाते हैं बल्कि अपने जोक्स को लिंक करके अपने दर्शकों के लिए पंचलाइन्स भी सुनाते हैं।
कीप इट रियल - कन्न गिल
कन्न गिल और बिस्वा कल्याण रथ दोनों ने ही अपनी इंटरनेट पर वायरल हुई सीरीज 'प्रिटेंटियस मूवी रिव्यू ' से लोकप्रियता प्राप्त की थी। कन्न अपने स्टैंड-अप में हमारी डेली लाइफ से जुड़ी परिस्थितियों के ऊपर कॉमेडी करते हैं, जिनसे हम सभी गुजरते हैं।
डोंट बी दैट गाय - केनी सेबेस्टियन
केनी सेबेस्टियन को उनके 'सुपर रिलेटेबल' एटिट्यूड के लिए जाना जाता है और उनके लिए कही जाने वाली यह बात उनकी स्टैंड-अप पर भी सटीक बैठती है। उनकी नौकरानी के साथ उनकी इक्वेशन और मिडिल क्लास लोगों की परेशानियां के बीच इस शो में आपको हंसी का पूरा डोज मिलता है, जो आपके मूड को लाइट करने के लिए काफी है।