कंगना का शो लॉक अप लगातार किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। कभी किसी सेलेब्स का खुलासा सबको चौंका देता है तो वहीं कंगना रणौत कई बार कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाती नजर आती हैं और इस बार के एपिसोड में कंगना रणौत पायल रोहतगी की जमकर क्लास लगाती नजर आएंगी। दरअसल जजमेंट डे पर लीडरशिप की बात पर कंगना को काफी गुस्सा आ जाता है और वह पायल रोहतगी पर बुरी तरह भड़क जाती हैं। इस दौरान पायल और कंगना के बीच तीखी बहस भी देखने को मिलेगी।
Lock Upp: लीडरशिप की बात पर पायल रोहतगी पर बुरी तरह भड़की कंगना रणौत, तीखी बहस के बीच बोलीं-'ये तुम्हारा शो नहीं है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीडरशिप को लेकर कंगना लगाएंगी पायल की क्लास-
इस समय शो लॉकअप में दो टीमें हैं, जिनके दो लीडर हैं। एक टीम के लीडर करणवीर बोहरा है तो वहीं दूसरी टीम की लीडर पायल रोहतगी हैं। बीते हफ्ते में टीम के कई सदस्यों ने पायल की लीडरशिप पर सवाल उठाए हैं और इसी बात को लेकर लेटेस्ट एपिसोड में कंगना पायल की क्लास लगाती दिखाई देने वाली हैं।
कंगना और पायल में हुई तीखी बहस-
ऑल्ट बालाजी की तरफ से लॉक अप के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सबसे पहले कंगना सख्त लहजे में कहती हैं, "पायल आप जैसे झंडा लेकर घूमती हैं, मैं लीडर हूं, मैं लीडर हूं, सिर्फ मैं ही बोलूंगी...असल में एक लीडर को ऐसा नहीं करना चाहिए..."! इसके बाद पायल भी बहुत तेज आवाज में कहती हैं कि "लीडर मैं अपनी सोच में हूं...जिसके बाद कंगना कहती हैं, तुम अपनी सोच मत बताओ और मुझे लीडर की परिभाषा मत सिखाओ।
कंगना बोलीं-'ये तुम्हारा शो नहीं है'
इसके बाद पायल कहती हैं 'मैं लीडर हूं अपने लिए....ये सुनने के बाद कंगना काफी गुस्से में आ जाती हैं और कहती हैं 'हर कोई लीडर होता है अपने लिए...ये किस तरह की मूर्खता है...जिस पर पायल कहती हैं 'आप दूसरा लीडर चुन लीजिए...इस बात पर कंगना भड़क जाती हैं और कहती है, ' तुम नहीं बताओगी कि किसे रखना है, किसे बाहर करना है, ये तुम्हारा शो नहीं है।"
शो के एपिसोड को लेकर एक्साइटेड दिखे दर्शक
प्रोमो देखकर ही लग रहा है कि इस बार का लॉक अप काफी एंटरटेनिंग होने वाला है। प्रोमो देखने के बाद दर्शक भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और पायल की क्लास लगने पर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, थैंक्यू कंगना ये जरूरत थी उसको समझाने की तो वहीं दूसरे ने भी लिखा, 'पायल सिर्फ लाउड बोलने से कोई सही नहीं होता, पायल में कोई लीडर क्वालिटी नहीं है।'