फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: घर बैठे अपने परिवार के साथ देखें ये सस्पेंस थ्रिलर मूवीज, वीकेंड का मजा हो जाएगा दोगुना

Sat, 19 Mar 2022 12:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 19 Mar 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Watch these best Netflix suspense thriller movies on weekend with your family
नेटफ्लिक्स पर देखें सस्पेंस थ्रिलर मूवीज - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ सालों से हर घर में ओटीटी प्लेटफॉर्म की डिमांड बढ़ गई है। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म के कारण ही लोग घर बैठे अपने परिवार के साथ बढ़िया फिल्में देख सकते हैं। वहीं, पूरे सप्ताह काम करने के बाद वीकेंड पर अगर आप सस्पेंस थ्रिलर मूवीज देखने का शौक रखते हैं, तो हम कुछ ऐसी ही बेहतरीन फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो आपके वीकेंड का मजा दोगुना कर देंगी।

Watch these best Netflix suspense thriller movies on weekend with your family
बर्ड बॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया

बर्ड बॉक्स (Bird Box)
साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'बर्ड बॉक्स' का निर्देशन सुजैन बियर ने किया था। यह एक अमेरिकी महिला की कहानी है, जो एक रहस्यमय शक्ति से बचने के लिए अपनी और अपने बच्चों की आंखों पर पट्टी बांध देती है। दरअसल, जो भी इस रहस्यमय शक्ति को देख लेता है, उसकी मृत्यु हो जाती है। इसी से अपने बच्चों को बचाने के लिए महिला एक सुरक्षित जगह पर जाने की यात्रा तय करती है। फिल्म की कहानी ऐसी है कि अंत तक आपको बांधे रखेगी।

Watch these best Netflix suspense thriller movies on weekend with your family
हश - फोटो : सोशल मीडिया

हश (Hush)
यह एक लेखिका की कहानी है, जो सुन नहीं सकती और अकेले रहती है। एक नकाबपोश हत्यारा उसे मारने आता है, जो उसके घर में मौजूद रहता है लेकिन उसे पता नहीं चलता। महिला खुद को हत्यारे से बचा पाती है या नहीं यह आपको फिल्म देखकर पता चलेगा। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch these best Netflix suspense thriller movies on weekend with your family
डोंट ब्रेथ - फोटो : सोशल मीडिया

डोंट ब्रेथ (Don't Breathe)
यह कहानी नार्मेन की है, जो नेत्रहीन है। नोर्मेन के घर में तीन लोग चोरी के इरादे से घुस जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि नार्मेन जैसा दिख रहा है वैसा नहीं है। अगर आप सस्पेंस और हॉरर देखना पसंद करते हैं, तो आपको यह जरूर पसंद आएगी। फिल्म 2016 में आई थी और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसका दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Watch these best Netflix suspense thriller movies on weekend with your family
ए क्वाइट प्लेस - फोटो : सोशल मीडिया

ए क्वाइट प्लेस (A Quiet Place)

इस फिल्म का निर्देशन और लेखन जॉन क्रासिंस्की ने किया है। वहीं, जॉन क्रासिंस्की और उनकी पत्नी एमिली ब्लंट ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी एक माता-पिता की है, जो अपने बच्चों को एलियन से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। ये एलियन देख नहीं सकते और अपनी सुनने की क्षमता से लोगों को मारते हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 2018 और दूसरा 2020 में आ चुका है। यह भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed