Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Web Series
›
Lockupp: Kangna ranaut ott reality show lockupp will start from tonight at 10 pm Ekta Kapoor give the information by sharing the post
{"_id":"621b8220478c2410962789fb","slug":"lockupp-kangna-ranaut-ott-reality-show-lockupp-will-start-from-tonight-at-10-pm-ekta-kapoor-give-the-information-by-sharing-the-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockupp: आज रात से शुरू होगा कंगना की जेल का अत्याचारी खेल, एकता कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lockupp: आज रात से शुरू होगा कंगना की जेल का अत्याचारी खेल, एकता कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 07:23 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज रात से अपने ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो में मनोरंजन जगत के 16 चर्चित चेहरे हिस्सा लेने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रियलिटी शो 'लॉकअप'
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज रात से अपने ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो में मनोरंजन जगत के 16 चर्चित चेहरे हिस्सा लेने वाले हैं। खास बात यह है कि शो में शामिल होने वाले सभी कलाकार किसी ना किसी विवादों से जुड़े हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत इस शो को होस्ट करती नजर आएंगी। ऐसे में शो की निर्माता एकता कपूर ने शो शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही पोस्ट शेयर कर इस शो से जुड़ी जानकारी साझा की है।
एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए बताया कि शो आज रात 10 बजे से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया जाएगा। पोस्ट शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में लिखा, दस को हो जाएंगे सब क्वीन के बस में, बस कुछ घंटे बाकी हैं। लॉकअप आज रात 10 बजे से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Trending Videos
2 of 5
लॉकअप में करणवीर बोहरा
- फोटो : insta
शेयर किए गए इस वीडियो में शो की होस्ट कंगना रणौत और इस शो में हिस्सा लेने वाले कुछ कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में यह भी बताया गया कि शो के बाकी बचे 8 सदस्यों के नाम का खुलासा भी आज रात किया जाएगा। गौरतलब है कि इस शो में शामिल होने वाले कुछ कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं। इन कलाकारों में अभिनेत्री निशा रावल, कॉमेडियन मुनव्वर फारूखी, करणवीर बोहरा, पूनम पांडे, बबीता फोगाट जैसे कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kangna ranaut, lock upp show
- फोटो : Social Media
कंगना और एकता कपूर का यह शो लॉकअप ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे 24 घंटे अपने फोन या टीवी पर देख सकेंगे। आज रात शो का पहला एपिसोड प्रसारित किया जाएगा जिसमें कंगना रणौत बतौर होस्ट दर्शकों से रूबरू होंगी।
4 of 5
munawar faruqui
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने एलान के बाद से ही यह चर्चाओं में है। बीते दिनों शो को लेकर कुछ कानूनी विवाद भी सामने आए थे। दरअसल एकता कपूर पर इस शो के कांसेप्ट को चोरी करने का इल्जाम लगा था। इस सिलसिले में सिविल कोर्ट हैदराबाद ने शो के रिलीज रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने एकता कपूर के हक में फैसला दिया, जिसके बाद अब यह शो अपने तय समय यानी 27 फरवरी रात 10 बजे से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
लॉकअप की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसको लेकर काफी बेताब है। शो का कॉन्सेप्ट देख अंदाजा लगा रहे हैं कि कंगना रणौत का यह रियलिटी शो बिग बॉस से काफी अलग होने वाला है। हालांकि शो को लेकर यह दावा भी किया जा रहा है कि यह मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस को टक्कर देता नजर आएगा। ऐसे में यह देखना मजेदार होगा कि कंगना रणौत सलमान खान की तरह दर्शकों के बीच मशहूर हो पाती हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।