फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: फिनाले की जंग में कंगना की जेल में मचा संग्राम, बाहर हुए खिलाड़ियों के नाम जान उड़ जाएंगे होश

Fri, 22 Apr 2022 03:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 22 Apr 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
Munawar Faruqui out of kangana ranaut show lock upp after anjali arora and saisha shinde cheated him
लॉकअप फिनाले टास्क - फोटो : social media

कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'लॉकअप' में हर रोज नया हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। अब, जितना यह शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है, इसका खेल उतना ही रोमांचक होते जा रहा है। जेल के सारे कैदी टिकट-टू-फिनाले पाने के लिए हर तरह के दांव-पेंच का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ शो में हाल ही में हुए टास्क के दौरान देखने को मिला, जिसमें हर खिलाड़ी ने एक-दूसरे को जोरदार कॉम्पिटिशन दिया। शो के इस आखिरी पड़ाव में सभी कंटेस्टेंट्स दोस्ती भूलकर एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं। लगातार आते ट्विस्ट-एंड-टर्न्स के बीच कुछ ही दिनों पहले एलान हुआ था कि इस हफ्ते होने वाले टास्क में जीतने वाला खिलाड़ी सीधे फिनाले में पहुंच जाएगा। इस टास्क को जीतने के लिए सभी ने पूरा जोर लगाया। शो के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी ने भी टास्क को अपने नाम करने के लिए जोरदार कोशिश की लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी एक ही कंटेस्टेंट की किस्मत चमकी और वह फिनाले में पहुंच गया।

Munawar Faruqui out of kangana ranaut show lock upp after anjali arora and saisha shinde cheated him
लॉकअप फिनाले टास्क - फोटो : social media

तीन राउंड के खेल में ये हुए बाहर
यह टास्क, शो में हुए अन्य टास्क से अलग था, इसमें तीन राउंड हुए थे। पायल रोहतगी अपनी ये जंग पहले ही राउंड में हार गई। तो वहीं दूसरे राउंड में सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर पूनम पांडे को शो से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद वह हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी, अंजलि अरोड़ा और सायशा शिंदे ने साजिश रचके मुनव्वर फारूकी को फिनाले से आउट कर दिया। मुनव्वर के बाहर होने के बाद तीसरी और आखिरी जंग हुई, जिसमें शिवम शर्मा, अंजलि अरोड़ा और अली मर्चेंट आपस में भिड़े। इस तीसरे राउंड में शिवम ने देखते-ही-देखते अली और अंजलि को बाहर कर दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि शिवम फाइनल में पहुंच गए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

Munawar Faruqui out of kangana ranaut show lock upp after anjali arora and saisha shinde cheated him
अंजलि अरोड़ा, सायशा शिंदे - फोटो : social media

मुनव्वर और अंजलि की जंग
कंटेस्टेंट्स को इस टास्क में एक-दूसरे की फोटो के सामने ज्यादा-से-ज्यादा बेरिकेड्स रखने थे। इसके बाद उन कंटेस्टेंट्स को बेरिकेट्स हटाने थे, जो इस टास्क का हिस्सा थे। इसी दौरान अंजलि और सायशा ने मुनव्वर फारूकी को फिनाले की जंग से बाहर करने की साजिश रची। वह बाहर होने के बाद अपने खिलाफ हुई इस साजिश को बर्दाश्त नहीं कर पाए और फूट-फूटकर रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Munawar Faruqui out of kangana ranaut show lock upp after anjali arora and saisha shinde cheated him
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगे मुनव्वर?
कंगना की जेल में अपने नाम का जादू चलाने के बाद अब खबरें सामने आ रही हैं कि मुनव्वर फारूकी कलर्स के हिट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 12वें सीजन में दिखाई देंगे। उन्हें इस शो में आने से काफी फायेदा होगा और उनकी पॉपुलैरिटी में बढ़ोतरी होना तय है। लेकिन अभी इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed