फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: 'जर्सी' से पहले ओटीटी पर देखें शाहिद कपूर की ये शानदार फिल्में, आज ही करें वॉच लिस्ट में शामिल

Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Before Jersey watch shahid kapoor super hit films kabir singh ishq vishk jab we met vivah udta punjab on OTT
ओटीटी पर मौजूद शाहिद की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की 'जर्सी' 22 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से शाहिद की तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी होने वाली है। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसकी निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। शाहिद की पिछली फिल्म 'कबीर सिंह' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दर्शकों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। आज हम आपको शाहिद कपूर की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 'जर्सी' से पहले हिट रही हैं और आप इन्हें किसी भी समय घर बैठे देख सकते हैं।

Before Jersey watch shahid kapoor super hit films kabir singh ishq vishk jab we met vivah udta punjab on OTT
फिल्म इश्क-विश्क - फोटो : सोशल मीडिया
इश्क विश्क

फिल्म 'इश्क विश्क' शाहिद कपूर के करियर की पहली फिल्म है। इस फिल्म से ही उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की थी। साल 2003 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म का निर्देशन केन घोष ने किया था। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों को पसंद आते हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

Before Jersey watch shahid kapoor super hit films kabir singh ishq vishk jab we met vivah udta punjab on OTT
जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया
जब वी मेट

डायरेक्टर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब वी मेट' शाहिद के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में करीना कपूर के साथ शाहिद कपूर की एक्टिंग की भी जमकर सराहना हुई थी। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को जी 5, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Jersey watch shahid kapoor super hit films kabir singh ishq vishk jab we met vivah udta punjab on OTT
विवाह - फोटो : सोशल मीडिया
विवाह

शाहिद कपूर सूरज बड़जात्या जैसे बेहतरीन डायरेक्टर के साथ भी काम कर चुके हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में शाहिद एक भोले-भाले लड़के के किरदार में दिखे थे। फिल्म में उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। इसे प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Before Jersey watch shahid kapoor super hit films kabir singh ishq vishk jab we met vivah udta punjab on OTT
उड़ता पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ता पंजाब

'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। डायरेक्टर अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह नशे की लत में पड़े युवक के किरदार में दिखे थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब चर्चाएं हुईं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed